जबरदस्त तेजी! 20% उछला ये स्मॉल कैप आईटी स्टॉक, 7 लाख से अधिक शेयरों में हुआ ट्रेड; ₹25 से कम है स्टॉक प्राइस
सुबह 10:33 बजे तक शेयर बीएसई और एनएसई दोनों इंडेक्स पर 18.11% या 3.09 रुपये की तेजी के साथ 20.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शेयर आज 16.97 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था।

Penny Stock: आईटी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Kellton Tech Solutions Ltd) के शेयर में आज जबरदस्त रैली देखने को मिल रही है। स्टॉक आज 20% उछला है।
सुबह 10:33 बजे तक शेयर बीएसई और एनएसई दोनों इंडेक्स पर 18.11% या 3.09 रुपये की तेजी के साथ 20.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। शेयर आज 16.97 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 20.37 रुपये को टच कर लिया है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 1,051.91 करोड़ रुपये है।
7 लाख से अधिक शेयरों में हुआ ट्रेड
स्टॉक में आज तेजी के पीछे की वजह हेवी ट्रेडिंग वॉल्यूम है। सुबह 10:26 बजे तक के डेटा के मुताबिक कंपनी के 7,80,694 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
Kellton Tech Q3FY26 Results
31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (Q3) में कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹3,08.8 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q3 FY25) के ₹2,79.3 करोड़ से 10.6% अधिक है।
इस तिमाही में कंपनी का EBITDA ₹39.7 करोड़ दर्ज किया गया और EBITDA मार्जिन 12.9% रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹25.5 करोड़ रहा, जबकि PAT मार्जिन 8.3% रहा। वहीं, प्रति शेयर आय (EPS) ₹0.5 दर्ज की गई।
केल्टन टेक के चेयरमैन निरंजन चिंताम ने कहा कि Q3 FY26 में कंपनी ने सालाना आधार पर दो अंकों की रेवेन्यू ग्रोथ बरकरार रखते हुए ₹3,08.8 करोड़ का राजस्व हासिल किया और टैक्स के बाद मुनाफे (PAT) में 22% की बढ़त दर्ज की। यह बेहतर संचालन, मजबूत निष्पादन और बड़े क्लाइंट प्रोजेक्ट्स में बढ़ती भागीदारी का नतीजा है।
उन्होंने आगे कहा कि कंपनी का EBITDA भी 5% बढ़ा है, साथ ही भविष्य की ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए नई क्षमताओं में निवेश जारी रखा गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कंपनियां GenAI प्रयोगों से आगे बढ़कर वास्तविक परिणामों पर ध्यान दे रही हैं, केल्टन अपनी KAI प्लेटफॉर्म को मजबूत कर रही है, ऑटोमेशन क्षमताओं का विस्तार कर रही है और टीमों को अपस्किल कर रही है।