Ola Electric का शेयर NSE मे हुआ लिस्ट

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक को IPO लाने की मंजूरी दी थी। ओला भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने 22 दिसंबर 2023 को SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था।

Advertisement
Ola Electric Mobility का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो चूका है
Ola Electric Mobility का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो चूका है

By BT बाज़ार डेस्क:

Ola Electric Mobility का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो चूका है। NSE पर कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस ₹76 पर ही लिस्ट हुआ। वहीं, BSE पर शेयर इश्यू प्राइस से 0.01% नीचे ₹75.99 पर लिस्ट हुआ। यह IPO 2 अगस्त से 6 अगस्त तक निवेशकों के लिए ओपन था। तीन कारोबारी दिनों में यह IPO टोटल 4.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल कैटेगरी में 4.05 गुना, QIB में 5.53 गुना और NII कैटगरी में 2.51 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 

₹6,145.56 करोड़ का था ओला इलेक्ट्रिक का इश्यू

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का ये IPO टोटल ₹6,145.56 करोड़ का था। इसके लिए कंपनी ₹5,500 करोड़ के 723,684,210 फ्रेश शेयर इश्यू किए। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹645.56 करोड़ के 84,941,997 शेयर बेचे।

Also Read: आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नज़र - जानिए

मैक्सिमम 2535 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते थे रिटेल निवेशक

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹72-₹76 तय किया था। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 195 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते थे। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹76 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते, तो इसके लिए ₹14,820 इन्वेस्ट करने होते। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 2535 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते थे। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹192,660 इन्वेस्ट करने होते।

इश्यू का 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व था

कंपनी ने इश्यू का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा था। इसके अलावा करीब 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व था। 

पिछले महीने SEBI ने ओला इलेक्ट्रिक को IPO लाने की मंजूरी दी

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक को IPO लाने की मंजूरी दी थी। ओला भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने 22 दिसंबर 2023 को SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था। DRHP वो डॉक्यूमेंट होते हैं जिसमें IPO की योजना बनाने वाली कंपनी के बारे में आवश्यक जानकारी रहती है। इसे सेबी के पास दाखिल किया जाता है। इसमें कंपनी के फाइनेंस, इसके प्रमोटर, कंपनी में इन्वेस्ट करने के जोखिम, फंड जुटाने के कारण, फंड का उपयोग कैसे किया जाएगा, अन्य बातों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं।

Read more!
Advertisement