NSE F&O Trading: क्या NSE कर सकता है बड़ा फेर-बदल ? बाज़ार पर होगा बड़ा असर?

एनएसई ने अपना प्रस्ताव पहले ही बाजार रेग्युलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को सौंप दिया है। बस हरी झंडी का इंतजार है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सेबी ने पहले ही ऐसे नियम बना दिए हैं जो एक्सचेंजों को एफएंडओ कारोबार रात 11:55 बजे तक और शेयर शाम 5 बजे तक खुला रखने में सक्षम बनाएंगे।

Advertisement
NSE करोबार के समय-सीमा में बड़ा बदलाव कर सकता है
NSE करोबार के समय-सीमा में बड़ा बदलाव कर सकता है

By BT बाज़ार डेस्क:

शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट सहित NSE द्वारा ट्रेडिंग करने वालो के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक NSE करोबार के समय-सीमा में बड़ा बदलाव कर सकता है। NSE ट्रेडिंग समय-सीमा को बढ़ाने पर फैसला ले सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इक्विटी डेरिवेटिव्स के समय को बढ़ा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, एनएसई रात 11 बजे तक ट्रेडिंग सत्र पर विचार कर रहा है। आसान भाषा में कहें तो सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे के तय समय के बाद फ्यूचर्स और ऑप्शन में कारोबार जारी रहेगा। एनएसई इस सत्र को रात 11:30 बजे तक बढ़ा सकता है। समय बढ़ाने के पीछे मुख्य वजह भारतीय बाजारों को ग्लोबल मार्केट मे और भी ज्यादा विकसित करना है। दुनिया के कई बड़े देशों में ऐसा होता है।

Also Read: SEBI Deadline: 30 सितंबर से पहले करें ये काम, वरना बंद हो जाएगा Demat Account

कई जानकारो का मानना है कि इससे ब्रोकर्स को बड़ा फायदा होगा। क्योंकि ट्रेडिंग समय बढ़ने से ब्रोकरेज बढ़ेगी। ट्रेडिंग समय बढ़ने से निवेशकों को भी बाजार में कमाई का ज्यादा मौका मिलेगा। हालांकि, ज्यादातर लोग इंडेक्स ट्रेडिंग के समय को बढ़वाना चाहते है। जैसे गिफ्ट निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में होता है। इससे निवेशकों को बाज़ार में घुसने और बाहर निकलने का ज्यादा समय मिल पाएगा। एनएसई ने अपना प्रस्ताव पहले ही बाजार रेग्युलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को सौंप दिया है। बस हरी झंडी का इंतजार है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सेबी ने पहले ही ऐसे नियम बना दिए हैं जो एक्सचेंजों को एफएंडओ कारोबार रात 11:55 बजे तक और शेयर शाम 5 बजे तक खुला रखने में सक्षम बनाएंगे। हालांकि, एक्सपायरी दिनों में कोई बदलाव नहीं होगा।

ट्रेडिंग समय बढ़ने से निवेशकों को भी बाजार में कमाई का ज्यादा मौका मिलेगा

Read more!
Advertisement