Nifty Sensex Today : त्राहिमाम! आज फिर टूटा शेयर बाजार, निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

आज सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के गिरावट के कारण एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति 8.85 लाख करोड़ रुपये घट गई। हालांकि पिछले आठ कारोबारी सत्रों में निवेशकों की संपत्ति 27.09 लाख करोड़ रुपये कम हुई है।

Advertisement
Nifty Sensex Today
Nifty Sensex Today

By Gaurav Kumar:

Nifty Sensex Today : भारतीय इक्विटी बाजार शुक्रवार को एक बार फिर से गिरकर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 0.26% या 199.76 अंक टूटकर 75,939.21 अंक पर रहा तो वहीं निफ्टी 0.44% या 102.15 अंक गिरकर  22,929.25 अंक पर रहा। 

हालांकि आज दोपहर करीब 1:05 बजे सेंसेक्स 661.25 अंक गिरकर 75,477.72 पर था, जबकि निफ्टी 50 243.25 अंक गिरकर 22,788.15 पर कारोबार कर रहा था। 

आज के गिरावट के कारण एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति 8.85 लाख करोड़ रुपये घट गई। हालांकि पिछले आठ कारोबारी सत्रों में निवेशकों की संपत्ति 27.09 लाख करोड़ रुपये कम हुई है। 

आज BSE Smallcap इंडेक्स 3.24% या 1,522.44 अंक टूटकर 45,411.25 अंक पर रहा तो वहीं BSE Midcap इंडेक्स 2.59% या 1,056.32 अंक गिरकर 39,731.79 अंक पर रहा। वहीं अगर बैंक निफ्टी की बात करें तो यह इंडेक्स 0.53% गिरकर 49,099.45 अंक पर रहा।

आज क्यों गिरा बाजार?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा टैरिफ, अक्टूबर-दिसंबर (Q3) में भारतीय बाजार में लिस्ट कंपनियों की कमजोर तिमाही रिजल्ट और FIIs के आउटफ्लो के कारण शेयर बाजार में आज यह भारी गिरावट देखने को मिली।

आज के टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी में आज Britannia Industries, ICICI Bank, Nestle India, Infosys Limited और HCL Technologies Limited टॉप गेनर रहा तो वहीं Adani Ports and Special Economic Zone Limited, Bharat Electronics Limited, Adani Enterprises Limited, Trent Limited और Grasim Industries Limited टॉप लूजर रहा। 

लाल निशान पर सभी सेक्टर्स

आज के कारोबार में सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। Nifty Media, Nifty Pharma, Nifty Consumer Durables को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। Nifty Media इंडेक्स आज 3.40% गिरकर 1,492.15 अंक पर रहा, Nifty Pharma इंडेक्स 2.87% गिरकर 20,811.55 अंक पर रहा और Nifty Consumer Durables इंडेक्स 2.31% गिरकर 35,506.15 अंक पर रहा। 

इसके अलावा Nifty Auto इंडेक्स 1.23% गिरकर 22,069.30 अंक पर रहा, Nifty FMCG इंडेक्स 0.33% गिरकर 53,138.55 पर रहा, Nifty Metal इंडेक्स 1.79% गिरकर 8,187.50 अंक पर रहा। हालांकि अगर Nifty IT इंडेक्स की बात करें तो ये आज सपाट रहा।

Read more!
Advertisement