Nifty New High: बाज़ार में तेजी के 3 बड़े कारण

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी है। सिर्फ मारुति के शेयर में 0.36% की गिरावट देखी जा रही है। वहीं अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी है। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है।

Advertisement
इलेक्शन के रिजल्ट्स का फीवर बाजार के सिर चढ़ कर बोल रहा है
इलेक्शन के रिजल्ट्स का फीवर बाजार के सिर चढ़ कर बोल रहा है

By BT बाज़ार डेस्क:

तो इलेक्शन के रिजल्ट्स का फीवर बाजार के सिर चढ़ कर बोल रहा है। शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स ने 68,587 का ऑल टाइम हाई बनाया, तो वहीं निफ्टी ने भी 20,602 का हाई बनाया है। इससे पहले सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई 67,927 था, जो 15 सितंबर को बना था। वहीं निफ्टी का ऑल टाइम हाई 20,272 था जो उसने शुक्रवार 1 दिसंबर के कारोबार में बनाया था। अब ऐसे में बाजार में मजबूती के कारण  है क्या है तो एक्सपर्ट की मानें तो, इसके पीछे 3 कारण हैं....

पहला - 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में से 3 में BJP को बहुमत - क्या शानदार जीत हासिल की bjp ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश, जिसके चलते बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि एक्सपर्ट्स की ओर से पहले से आने वाले दिनों में भी शेयर बाजार में बंपर तेजी की संभावना जताई जा रही है।

वहीं दूसरा प्वाइंटस - दूसरी तिमाही में GDP 7.6% पर पहुंची, ये RBI के अनुमान 6.5% से 1.1% ज्यादा था, जिसको एक और कारण बताया जा रहा है।

वहीं तीसरा - महंगाई में लगातार गिरावट से इक्विटी बाजार को सहारा मिला है। U.S. consumer spending में कम बढ़त से बाजार को तेजी मिली है। नवंबर में ऑटो सेल्स भी अच्छे रहे हैं। बाजार में कई महीनों बाद FIIs की नेट खरीदारी पॉजिटिव हुई है।

Also Read: BTTV Special: Mckinsey में काम कर चुका 40 साल का वो रणनीतिकार जिसने तेलंगाना में KCR को उखाड़ फेंका

बाजार में आई इस तेजी के बाद BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 4.09 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 341.76 लाख करोड़ रुपए हो गया। विश्लेषकों ने कहा कि 3 दिसंबर को घोषित राज्य विधानसभा चुनाव नतीजे बाजार के लिए सकारात्मक हैं।

अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी है। सिर्फ मारुति के शेयर में 0.36% की गिरावट देखी जा रही है। वहीं अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी है। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है। शुरूआती कारोबार में गौतम अडानी ग्रुप के 10 में से 9 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है और गौतम अडानी की अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 10% की तेजी पर खुले।

अडानी टोटल गैस और अडानी पावर के साथ अडानी एंटरप्राइजेज 6 फीसदी की तेजी पर कामकाज कर रहे थे जबकि एनडीटीवी, अडानी पोर्ट्स, अडानी विल्मर, एसीसी लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट सभी शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही थी। 

Read more!
Advertisement