इस सेक्टर के शेयरों में लगे पंख, अब ये होंगे Next Multibagger Stocks!
मौजूदा बाजार में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFCs) के शेयर डिमांड में हैं। Bajaj Housing Finance की IPO बाजार में एंट्री से निवेशकों के बीच दिलचस्पी और बढ़ गई है। ऊपर से सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना तेजी से मिडिल और लॉअर क्लास के बीच पकड़ बनाती जा रही है। जिससे Affordable Housing Finance Companies को भी फायदा मिल रहा है। ऐसे में इस सेक्टर में आगे भी पैसा बनेगा? अगर हां तो किन स्टॉक्स में निवेश किया जा सकता है?

मौजूदा बाजार में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFCs) के शेयर डिमांड में हैं। Bajaj Housing Finance की IPO बाजार में एंट्री से निवेशकों के बीच दिलचस्पी और बढ़ गई है। ऊपर से सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना तेजी से मिडिल और लॉअर क्लास के बीच पकड़ बनाती जा रही है। जिससे Affordable Housing Finance Companies (AHFCs) को भी फायदा मिल रहा है। ऐसे में इस सेक्टर में आगे भी पैसा बनेगा? अगर हां तो किन स्टॉक्स में निवेश किया जा सकता है?
पिछले एक साल का हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों का आंकड़ा देखते हैं।
# HUDCO +219%
# PNB Housing Finance +63%
# LIC Housing Finance +49%
# SRG Housing Finance +48%
# Repco Home Finance +38%
# Home First Finance +29%
# GIC Housing Finance +17%
# Aptus Value +16%
# Can Fin Homes +12%
# Aavas Financiers +7%
(11-09-2024 तक के रिटर्न)
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला स्टॉक HUDCO +219% रहा है। ऊपर से अब Bajaj Housing Finance की लिस्टिंग को लेकर भी काफी बज है। ग्रे मार्केट में चल रहे भाव के हिसाब से पैसा डबल होने की उम्मीद है। ऐसे में इन्वेस्टर्स कहां करें निवेश?
बिजनेस टुडे बाजार ने मार्केट एक्सपर्ट राघवेंद्र सिंह से बात की। उनका कहना है कि GIC Housing Finance, Aavas Financiers, LIC Housing Finance अच्छे दिख रहे हैं। इन स्टॉक्स में आगे चलकर अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। उनका कहना है कि एक बार ब्याज दरों में कटौती शुरु होगी तो सभी हाउसिंग कंपनियों के स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: बिजनेस टुडे बाजार की ओर से किसी स्टॉक्स में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। कहीं भी निवेश से पहले अपने वित्तीय एडवाइजर से राय लें।