Crorepati Stock: ₹2 से बढ़कर 5600 रुपये तक पहुंचा ये शेयर, दो साल में बना मेगा मल्टीबैगर

Multibagger Stock: शेयर बाजार में एक ऐसा स्टॉक भी है जिसने निवेशकों को दो साल में करोड़पति बना दिया है।

Advertisement
Multibagger Stock
Multibagger Stock

By Priyanka Kumari:

शेयर बाजार में कुछ ऐसे स्टॉक्स होते हैं जो समय के साथ चुपचाप निवेशकों को करोड़पति बना देते हैं। ऐसा ही एक शेयर श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क (Sri Adhikari Brothers Television Network) है। इसने सिर्फ दो सालों में मेगा मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 

इस कंपनी के शेयर जून 2023 में ₹1.56 पर मिल रहे थे और अब जून 2025 में स्टॉक का भाव ₹539.50 पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि दो सालों में स्टॉक ने करीब 33,000% का रिटर्न (Multibagger return) दिया है। इस दौरान शेयर ने दिसंबर 2024 में ₹2,197.70 का अपना 52-हाई लेवल को भी छुआ था। हालांकि, इसके बाद से इसमें गिरावट देखी गई है और यह अभी भी साल 2025 में 63% तक टूट चुका है।

अगर किसी ने 5 जून 2023 को इस स्टॉक में ₹10,000 लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू ₹34 लाख के करीब हो चुकी होती। वहीं, जिन निवेशकों ने 1 लाख का इन्वेस्ट किया था उनके इन्वेस्टमेंट की वैल्यू 3 करोड़ के करीब हो जाती।

क्या काम करती है कंपनी?

श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन नेटवर्क एक टीवी प्रसारण (TV broadcasting) और सॉफ्टवेयर निर्माण (software production) से जुड़ी कंपनी है। कंपनी की मौजूदा मार्केट कैप करीब ₹1,369 करोड़ है। अभी शेयर का भाव ₹600 से नीचे ट्रेड कर रहे हैं।

कंपनी ने हाल ही में बताया कि उसका Resolution Plan जो Sab Events & Governance Now Media Ltd, Marvel Media Pvt Ltd, और अन्य पार्टनर्स के साथ मिलकर तैयार किया गया था, उसे NCLT मुंबई बेंच (NCLT Mumbai Bench) ने मंजूरी दे दी है। यह योजना 27 मई 2025 को, तय समय से एक साल पहले ही लागू कर दी गई है। 

9 जून 2025 को कंपनी के शेयर (Sri Adhikari Brothers Television Network Share) 5 फीसदी के अपर सर्किट पर लॉकर होकर ₹566.55 प्रति शेयर पर क्लोज हुआ।

Read more!
Advertisement