रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए बाजार, निफ्टी- सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई

मंथली एक्सपायरी के बावजूद शेयर बाजार नए जोश के साथ बंद हुए और निफ्टी और सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड हाई मारा। सेंसेक्स 0.79% या 499 अंक चढ़कर 63,915 पर बंद हुआ। इसके 25 शेयरों में खरीदारी और 5 में बिकवाली रही।निफ्टी 0.82% या 155 अंक चढ़कर 18,972 पर बंद हुआ. इसके 42 शेयरों में खरीदारी और 8 में बिकवाली रही।

Advertisement
रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए बाजार, निफ्टी- सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई
रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए बाजार, निफ्टी- सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई

By Ankur Tyagi:

मंथली एक्सपायरी के बावजूद शेयर बाजार नए जोश के साथ बंद हुए और निफ्टी और सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड हाई मारा। सेंसेक्स 0.79% या 499 अंक चढ़कर 63,915 पर बंद हुआ। इसके 25 शेयरों में खरीदारी और 5 में बिकवाली रही।निफ्टी 0.82% या 155 अंक चढ़कर 18,972 पर बंद हुआ. इसके 42 शेयरों में खरीदारी और 8 में बिकवाली रही। जिन शेयरों में तेजी रही उनमें अदाणी एंटरप्राइजेज रहा जिसमें 5% की तेजी रही। अदाणी पोर्ट भी अदाणी पोर्ट्स भी 5% की तेजी के साथ बंद हुआ।

Also Read: Cabinet Decisions: गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, मूल्य 10 रुपये/क्विंटल बढ़ाया गया

रिलायंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर में खरीदारी देखने को मिली जिससे बाजार में पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिला। अदाणी एंटरप्राइजेज में GQG पार्टनर की तरफ से खरीदारी देखने को मिली जिससे स्टॉक में 5% से ज्यादा तेजी देखने को मिली। हालांकि भारतीय बाज़ारों ने नया हाई बनाया लेकिन चीन और हांगकांग के शेयर बाजार मोटे तौर पर सपाट बंद हुए क्योंकि डेटा से पता चला कि मई में चीनी औद्योगिक कंपनियों के मुनाफे में गिरावट आई और निवेशक इस खबर से परेशान थे कि संयुक्त राज्य अमेरिका चीन को एआई चिप निर्यात पर नए प्रतिबंध लगा रहा है। 

सेंसेक्स 0.79% या 499 अंक चढ़कर 63,915 पर बंद हुआ

चीन का ब्लू-चिप CSI300 इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सुबह के सत्र में 0.5% की गिरावट के बाद लगभग सपाट बंद हुए। हांगकांग का बेंचमार्क हैंग सेंग इंडेक्स थोड़ा बदला हुआ था।

Also Read: Supertech के CMD RK Arora को ED ने किया गिरफ्तार

Read more!
Advertisement