IPO: अगले हफ्ते दो कंपनियों के IPO आवेदन के लिए खुलेंगे, निवेश का अच्छा मौका !

होनासा कंज्यूमर लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹308-₹324 तय किया है। रिटेल निवेशकों मिनिमम एक लॉट यानी 46 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹324 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,904 इन्वेस्ट करने होंगे।

Advertisement
अगले हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए 2 कंपनियों के IPO ओपन होंगे
अगले हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए 2 कंपनियों के IPO ओपन होंगे

By BT बाज़ार डेस्क:

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए 2 कंपनियों के IPO ओपन होंगे। इसमें Cello World Limited और Honasa Consumer Limited शामिल हैं। सेलो वर्ल्ड लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹1,900 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर 29,320,987 शेयर बेचेंगे। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा, जिसके लिए कंपनी एक भी फ्रेश शेयर इश्यू नहीं करेगी। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 9 नवंबर को कंपनी के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे। सेलो वर्ल्ड लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹617-₹648 तय किया है। रिटेल निवेशकों मिनिमम एक लॉट यानी 23 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹648 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,904 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं इसके IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 299 शेयरों के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹193,752 खर्च करने होंगे।

Also Read: Diwali Muhurat Trading Time: इस बार क्या है BSE का मुहूर्त ट्रेडिंग टाइम?

होनासा कंज्यूमर लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹1,701 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹365 करोड़ के फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। बाकी कंपनी के मौजूदा निवेशक और कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपने शेयर बेचेंगे। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 9 नवंबर को कंपनी के शेयर NSE) और BSE पर लिस्ट होंगे। होनासा कंज्यूमर लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹308-₹324 तय किया है। रिटेल निवेशकों मिनिमम एक लॉट यानी 46 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹324 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,904 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं इसके IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 598 शेयरों के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹193,752 खर्च करने होंगे।

 Cello World Limited और Honasa Consumer Limited के IPO ओपन होंगे

Read more!
Advertisement