IPO: Medi Assist Healthcare Services का IPO आज होगा ओपन, 17 जनवरी तक कर सकेंगे अप्लाय
मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज लिमिटेड के IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

Medi Assist Healthcare Services Limited का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज से ओपन होगा। यह इस साल का दूसरा मेनबोर्ड IPO है, जो इस इश्यू के जरिए 1,171.58 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 17 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 22 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
कितना पैसा लगा सकते हैं?
इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 35 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹397-₹418 प्रति शेयर तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹418 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,630 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 455 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹190,190 इन्वेस्ट करने होंगे।
ओएफएस
इस इश्यू के लिए कंपनी ₹1,171.58 करोड़ के शेयर OFS के जरिए अरेंज करेगी। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी OFS है, जिसके जरिए कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा निवेशक 2.8 करोड़ शेयर्स बेच रहे हैं। इसमें फ्रेश इक्किटी शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।
रिटेल इनवेस्टर्स
मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज लिमिटेड के IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है। IPO ओपन होने से पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 19.38% यानी ₹81 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड 418 रुपए के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹499 पर हो सकती है।