590 करोड़ के फ्रॉड से हिला IDFC First Bank! 20% टूटा शेयर- KPMG करेगा ऑडिट

सोमवार को बैंक का स्टॉक 20% तक लुढ़क गया। हालांकि बाद में शेयर में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली और सुबह 10:33 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 15.83% या 13.22 रुपये टूटकर 70.29 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 15.79% या 13.19 रुपये गिरकर 70.37 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ रुपये के फ्रॉड के खुलासे के बाद सोमवार को बैंक का स्टॉक 20% तक लुढ़क गया। हालांकि बाद में शेयर में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली और सुबह 10:33 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 15.83% या 13.22 रुपये टूटकर 70.29 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 15.79% या 13.19 रुपये गिरकर 70.37 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

इस शेयर का आज इंट्राडे लो 66.85 रुपये है और इसका मार्केट कैप 60,469.52 करोड़ रुपये है। 

चंडीगढ़ ब्रांच में गड़बड़ी, चार अधिकारी सस्पेंड

बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि प्राइमा फेसी, कुछ कर्मचारियों ने चंडीगढ़ की एक ब्रांच में हरियाणा राज्य सरकार के कुछ खातों में अनधिकृत और धोखाधड़ी वाली गतिविधियां की हैं। इसमें अन्य व्यक्ति या संस्थाएं भी शामिल हो सकती हैं। बैंक ने कहा कि मामले की जानकारी बैंकिंग रेगुलेटर को दे दी गई है और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

इंटरनल जांच के बीच चार संदिग्ध अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। बैंक ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने तक चार अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। जिम्मेदार कर्मचारियों और बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ लागू कानून के तहत सख्त अनुशासनात्मक, सिविल और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

KPMG करेगा फॉरेंसिक ऑडिट

मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक ने स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट के लिए KPMG को नियुक्त किया है। बैंक का कहना है कि ऑडिट से पूरे घटनाक्रम और जिम्मेदारियों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। 590 करोड़ रुपये के फ्रॉड के खुलासे ने बैंक की साख और निवेशकों के भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Read more!
Advertisement