एचडीएफसी बैंक के शेयर में बड़ी गिरावट के बाद Jefferies बुलिश, 64% अपसाइड की उम्मीद - चेक करें टारगेट
HDFC Bank के शेयर में 2026 में गिरावट के बाद जेफरीज ने इसे टॉप पिक बताया है। मजबूत फंडामेंटल और सस्ते वैल्यूएशन के चलते ब्रोकरेज ने ₹1,240 का टारगेट दिया, जो 64% अपसाइड दिखाता है। चेयरमैन बदलाव के बाद स्पष्टता आने पर स्टॉक में तेजी की उम्मीद है।

In Short
- HDFC Bank को Jefferies ने टॉप पिक बताया, ₹1,240 टारगेट के साथ 64% अपसाइड का अनुमान
- हालिया गिरावट के बाद वैल्यूएशन आकर्षक, ICICI, Axis और Kotak के मुकाबले डिस्काउंट पर ट्रेड
- चेयरमैन एग्जिट के बाद अनिश्चितता, लेकिन स्पष्टता आने पर स्टॉक में रीरिटिंग की संभावना
HDFC Bank Share Price Target: विदेशी ब्रोकरेज जेफरीज ने अपनी फ्रेश रिपोर्ट में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को बैंकिंग सेक्टर का टॉप पिक बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक हालिया गिरावट के बाद बैंक का वैल्यूएशन आकर्षक हो गया है और यहां से मजबूत उछाल की संभावना बन रही है।
दोपहर 1 बजे तक बैंक का शेयर बीएसई पर 1.71% या 12.95 रुपये टूटकर 743.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.66% या 12.55 रुपये गिरकर 743.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
जेफरीज (Jefferies) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि साल 2026 में अब तक एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 25% गिर चुका है। यह गिरावट चेयरमैन के एग्जिट और वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव को लेकर निवेशकों की चिंताओं के चलते आई, हालांकि बैंक ने अपने कई प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
वैल्यूएशन डिस्काउंट पर, फिर भी मजबूत फंडामेंटल
ब्रोकरेज के अनुसार, HDFC Bank इस समय FY27 के अनुमानित एडजस्टेड बुक वैल्यू के 1.6 गुना पर ट्रेड कर रहा है। यह ICICI Bank के मुकाबले करीब 20% डिस्काउंट और Axis Bank व Kotak Mahindra Bank के मुकाबले 10-20% डिस्काउंट पर है।
हालांकि प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) आधार पर HDFC Bank, ICICI Bank के बराबर और Axis व Kotak से 10-15% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
Jefferies ने कहा कि बेहतर एसेट क्वालिटी, मजबूत ग्रोथ और स्वस्थ ROE के चलते वैल्यूएशन आकर्षक हैं। क्रेडिट कॉस्ट बढ़ने या टॉपलाइन में कमजोरी का असर सीमित रहेगा।
HDFC Bank Share Price Target
ब्रोकरेज ने HDFC Bank के लिए 1,240 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 64% अपसाइड का संकेत देता है। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड से जुड़े मुद्दों पर स्पष्टता और CEO/चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर स्थिति साफ होने पर स्टॉक में रीरिटिंग हो सकती है।
पोर्टफोलियो में बदलाव
हाल ही में जेफरीज ने अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए HSBC को शामिल किया और HDFC Bank की जगह दी। 26 मार्च की 'GREED & Fear' नोट में HSBC को एशिया (जापान को छोड़कर) पोर्टफोलियो में 4% वेटेज दिया गया। इसके साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया का वेटेज 2-2% घटाया गया, जबकि ताइवान का हिस्सा बढ़ाया गया।
चेयरमैन एग्जिट पर सफाई और जांच
हाल ही में HDFC Bank के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने पत्र में बैंक के भीतर कुछ प्रैक्टिसेज को लेकर असहमति जताई। हालांकि बैंक मैनेजमेंट ने साफ किया कि यह इस्तीफा किसी रेगुलेटरी या ऑपरेशनल मुद्दे से जुड़ा नहीं है।
उनकी जगह केकी मिस्त्री को 19 मार्च 2026 से तीन महीने के लिए नियुक्त किया गया है। साथ ही, बैंक बोर्ड ने बाहरी लॉ फर्म्स से इस मामले की समीक्षा कराने का फैसला लिया है, ताकि गवर्नेंस स्टैंडर्ड को और मजबूत किया जा सके।