इस स्मॉल कैप कंपनी को NHAI से मिला करोड़ों रुपये का बड़ा ऑर्डर! 5 साल में शेयर ने दिया 11000% का रिटर्न

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) मिला है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

मंगलवार को शेयर बाजार में जारी सुस्त कारोबार के बीच रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) ने अपने शेयरधारकों को एक बड़े ऑर्डर की जानकारी दी है। 

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) मिला है।

इसके तहत कंपनी कर्नाटक में NH-150A पर बलेनहल्ली टोल प्लाजा (डिजाइन किमी 397.400) पर चाल्लकेरे से हिरियूर के बीच चार लेन वाले हिस्से (किमी 359.120 से 411.560; डिज़ाइन किमी 358.500 से 414.205) पर वाहनों से टोल यानी यूजर फीस वसूलेगी। साथ ही टोल प्लाजा के पास बने शौचालयों की देखभाल और जरूरी सामान की व्यवस्था भी कंपनी को करनी होगी।

कंपनी ने बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट NHAI ने ई-टेंडर के जरिए कंपीटिटर बोली प्रक्रिया के आधार पर दिया है। इस काम की कुल कीमत ₹44,23,80,000 (लगभग 44.24 करोड़ रुपये) है।

Hazoor Multi Projects Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 10:58 बजे तक बीएसई पर 0.23% या 0.08 रुपये गिरकर 35.19 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। BSE Analytics के मुताबिक इस शेयर ने निवेशकों को 11570% का रिटर्न दिया है। 

Hazoor Multi Projects Q3FY26 Results

Q3 रिजल्ट में कंपनी ने बताया कि उसने ₹75.97 करोड़ की नेट सेल्स और ₹2.72 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज की है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों (9MFY26) में कंपनी की नेट सेल्स ₹259.20 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 55% ज्यादा है। इस दौरान नेट प्रॉफिट ₹12.43 करोड़ रहा, जो 57% की बढ़ोतरी दर्शाता है। 

एनुअल नतीजों (FY25) में कंपनी ने ₹638 करोड़ की नेट सेल्स और ₹40 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप ₹800 करोड़ से अधिक है। 

Hazoor Multi Projects के बारे में

यह एक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़ी कंपनी है, जो मुख्य रूप से सड़कों, हाईवे प्रोजेक्ट्स और रियल एस्टेट डेवलपमेंट में काम करती है। कंपनी का फोकस इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) प्रोजेक्ट पर है, जिसमें हाईवे, ब्रिज, और अन्य पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास शामिल है। Hazoor Multi Projects ने अपने कई सरकारी और प्राइवेट सेक्टर प्रोजेक्ट्स के जरिए धीरे-धीरे अपनी उपस्थिति मजबूत की है।

Read more!
Advertisement