Groww IPO: ₹8500 करोड़ आईपीओ पर बड़ा अपडेट, पब्लिक इश्यू को लेकर जानें पूरी डिटेल

Groww IPO Update: अगर आप आईपीओ में निवेश करने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। Groww IPO को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement
Groww
Groww

By Priyanka Kumari:

Groww IPO News:  अगर आप IPO में निवेश का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। पॉपुलर स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (Billionbrains Garage Ventures) ने सेबी के पास प्री-फाइलिंग रूट से DRHP फाइल कर दिया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 700 मिलियन से 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 8500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है।

सूत्रों के अनुसार, Groww का यह IPO एक कंपोजिट ऑफर होगा जिसमें नए इक्विटी शेयर (Fresh Issue) और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल होंगे। इससे कंपनी को फंड मिलेगा और मौजूदा शेयरहोल्डर्स को अपनी हिस्सेदारी बेचने का मौका भी मिलेगा।

Groww के इस IPO से जो फंड जुटाया जाएगा, उसका इस्तेमाल कंपनी के टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट, प्रोडक्ट इनोवेशन और बिजनेस विस्तार के लिए किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, Groww को अभी तक Peak XV, Tiger Global, Microsoft के CEO सत्य नडेला जैसे बड़े इन्वेस्टर्स से फंडिंग मिल चुकी है। कंपनी की मौजूदा वैल्यूएशन करीब 7 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

क्या होता है प्री-फाइलिंग रूट?

Groww ने IPO के लिए कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग रूट का ऑप्शन चुना है। यह ऑप्शन अब भारत में तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस प्रोसेस में कंपनियां SEBI को अपने डॉक्यूमेंट्स जमा करती हैं, लेकिन शुरुआत में यह पब्लिक नहीं होता। जब कंपनी अपने IPO के लिए पूरी तरह से तैयार होती है, तभी DRHP को सार्वजनिक किया जाता है। 

Groww के इस मेगा IPO को मैनेज करने के लिए कंपनी ने देश और दुनिया की नामी इनवेस्टमेंट बैंकों को चुना है। इनमें
JP Morgan India, Kotak Mahindra Capital, Citigroup Global Markets, Axis Capital, और Motilal Oswal Securities  शामिल हैं।

Groww का बिजनेस 

Groww की शुरुआत साल 2016 में हुई थी और आज यह भारत का तेजी से बढ़ता रिटेल ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। मार्च 2025 तक कंपनी ने देश में 26% से ज्यादा मार्केट शेयर हासिल कर लिया है। FY25 में Groww ने 34 लाख नए अकाउंट्स जोड़े और इसका एक्टिव कस्टमर बेस 1.29 करोड़ तक पहुंच गया है।

Read more!
Advertisement