HCL Tech, LTI Mindtree, L&T Tech समेत कई कंपनियों की अगले हफ्ते Ex-Dividend Date
21 अक्टूबर से शुरू होने वाले कारोबारी हफ्ते में स्टॉक मार्केट में बड़ी हलचल दिखने वाली है। इस आने वाले हफ्ते में Gopal Snacks Ltd, Tips Music Ltd, DB Corp Ltd, L&T Technology Services जैसी कंपनियों पर नज़र रख सकते हैं, क्योंकि ये तमाम कंपनियां निवेशकों की जेब भरने जा रही हैं।

शेयर मार्केट के निवेशक इस आने वाले हफ्ते में Gopal Snacks Ltd, HCL Technologies, Tips Music Ltd, DB Corp Ltd, LTIMindtree, L&T Technology Services जैसी कंपनियों पर नज़र रख सकते हैं, क्योंकि ये तमाम कंपनियां निवेशकों की जेब भरने जा रही हैं। इन कंपनियों के स्टॉक अगले पांच दिनों में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इनमें से ज्यादातर स्टॉक्स के लिए रिकॉर्ड डेट भी होगी।
अगले हफ्ते के लिए Ex-Dividend तारीख पर ट्रेडिंग स्टॉक्स
JNK India Ltd
शेयर 21 अक्टूबर 2024 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे, क्योंकि कंपनी ने प्रति शेयर ₹0.30 के अंतरिम डिविडेंड एलान किया है।
Gopal Snacks Ltd
कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर 2024 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। कंपनी ने प्रति शेयर ₹1 के अंतरिम डिविडेंड एलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी 22 अक्टूबर है।
HCL Technologies
शेयर बाजार में कंपनी 22 अक्टूबर 2024 को एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी। कंपनी ने प्रति शेयर ₹12 के अंतरिम डिविडेंड एलान किया है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 22 अक्टूबर है।
Caspian Corporate Services Ltd
कंपनी की ओर से प्रति शेयर ₹0.05 के अंतरिम डिविडेंड का एलान किया गया है। शेयर बाजार में कंपनी 23 अक्टूबर 2024 को एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी। इसकी रिकॉर्ड डेट भी 23 अक्टूबर है।
Tips Music Ltd
शेयर 24 अक्टूबर 2024 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। कंपनी ने प्रति शेयर ₹2 के अंतरिम डिविडेंड एलान किया है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 24 अक्टूबर है।
Allcargo Logistics Ltd
कंपनी ने प्रति शेयर ₹1.10 के अंतरिम डिविडेंड का एलान किया गया है। शेयर बाजार में कंपनी 25 अक्टूबर 2024 को एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी। इसकी रिकॉर्ड डेट एक दिन आगे 26 अक्टूबर को होगी।
Dalmia Bharat Ltd
कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है, लेकिन कितना ये जानकारी सामने नहीं आई है। शेयर बाजार में कंपनी 25 अक्टूबर 2024 को एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 26 अक्टूबर है।
DB Corp Ltd
कंपनी के शेयर 25 अक्टूबर 2024 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। कंपनी ने प्रति शेयर ₹5 के अंतरिम डिविडेंड एलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी 25 अक्टूबर है।
LTIMindtree Ltd
कंपनी ने प्रति शेयर ₹20 के अंतरिम डिविडेंड का एलान किया गया है। शेयर बाजार में कंपनी 25 अक्टूबर 2024 को एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी। इसकी रिकॉर्ड डेट का दिन 25 अक्टूबर को होगी।
L&T Technology Services Ltd
शेयर 25 अक्टूबर 2024 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। कंपनी ने प्रति शेयर ₹17 के अंतरिम डिविडेंड एलान किया है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 25 अक्टूबर है।
इसके अलावा रेजिडेंशियल कमर्शियल डेवलपर Grovy India Ltd, अगले हफ्ते अपने बोनस के चलते फोकस में रहेगी। कंपनी 3:1 के रेश्यो में बोनस देने जा रही है और इसकी रिकॉर्ड तारीख 23 अक्टूबर है।
साथ ही कई कंपनियों ने राइट इश्यू का भी एलान किया है। जिसमें DMR Hydroengineering & Infrastructures Ltd (एक्स डेट : 22 अक्टूबर 2024 ), Diligent Industries (एक्स डेट :24 अक्टूबर 2024), Mercury Trade Links (एक्स डेट :24 अक्टूबर 2024), Hindware Home Innovation (एक्स डेट :25 अक्टूबर 2024) तमाम कंपनियां शामिल हैं।
एक्स डेट
एक्स डेट वो तारीख होती है जिस दिन तक कंपनी के शेयर खरीदने वाले को डिविडेंड या बोनस का लाभ दिया जाता है. यानी अगर इस तारीख के बाद आप शेयरों की खरीदारी करते हैं तो आप लाभ के हकदार नहीं होंगे। एक्स डेट को कंपनी द्वारा ही फिक्स किया जाता है।
रिकॉर्ड डेट
रिकॉर्ड डेट को कंपनी अपने शेयरधारकों की सूची तैयार करती है जिन्हें डिविडेंड या बोनस दिया जाना है। इस सूची में एक्स-डेट तक शेयर खरीदने वाले निवेशकों को शामिल किया जाता है।