Q3 के दमदार नतीजों और बिजनेस अपडेट के बाद 10% उछला ये ये स्मॉल कैप स्टॉक - आपके पोर्टफोलियो में है?

कंपनी ने बीते 31 जनवरी को अपने Q3 FY26 के नतीजों को जारी करते हुए बताया कि Q3 FY26 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 588.5 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 73.8% की बढ़त है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

रूफटॉप सोलर सॉल्यूशन देने वाली कंपनी, फुजियामा पावर सिस्टम्स लिमिटेड (Fujiyama Power Systems Ltd) के शेयर में आज 10% की तेजी देखने को मिली है। हालांकि कंपनी का शेयर सुबह 10:53 बजे तक एनएसई पर 6.59% या 13.12 रुपये चढ़कर 212.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 6.84% या 13.60 रुपये चढ़कर 212.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने बीते 31 जनवरी को अपने Q3 FY26 के नतीजों को जारी करते हुए बताया कि Q3 FY26 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 588.5 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 73.8% की बढ़त है।

इसी तिमाही में EBITDA 109.9 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 110.1% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई और EBITDA मार्जिन 18.7% रहा। वहीं, कंपनी का PAT 67.3 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 124.3% बढ़ा, जबकि PAT मार्जिन 11.4% दर्ज किया गया।

इसके अलावा, 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के कुल चैनल पार्टनर्स की संख्या 8,200 से ज्यादा हो चुकी है, जो बिजनेस नेटवर्क के मजबूत होने का संकेत देती है।

Q3 बिजनेस अपडेट

अपने एक अन्य फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के दादरी में 1 गीगावॉट की सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को करीब 300 करोड़ रुपये के निवेश के साथ शुरू कर दिया है।

इसके अलावा Q3 FY26 के दौरान कंपनी ने अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार किया और 60 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर, 400 डीलर और 20 एक्सक्लूसिव शॉप्स जोड़े। वहीं, रतलाम में 2 गीगावॉट की पूरी तरह इंटीग्रेटेड सोलर पावर जेनरेटिंग सिस्टम (SPGS) मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है, जिसका कमीशनिंग लक्ष्य Q4 FY26 रखा गया है।

कंपनी के चेयरमैन और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर पवन कुमार गर्ग ने कहा कि सफल लिस्टिंग और बीते तिमाही में हुई लगातार प्रगति के बाद Fujiyama अपनी तय ग्रोथ रणनीति पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बढ़ता स्केल, मैन्युफैक्चरिंग इंटीग्रेशन में विस्तार और देशभर में मजबूत होती मौजूदगी कंपनी को आगे बढ़ने में मदद कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि रूफटॉप सोलर सॉल्यूशंस की मांग फिलहाल मजबूत बनी हुई है, जिसे रेजिडेंशियल सेगमेंट में बढ़ती स्वीकार्यता, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को लेकर सरकारी समर्थन और टियर-2 व टियर-3 शहरों में भरोसेमंद पावर बैकअप की बढ़ती जरूरत से बल मिल रहा है।

Read more!
Advertisement