FMCG सेक्टर के इन शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश! 23% अपसाइट की उम्मीद; लिस्ट में Britannia, Marico सहित ये स्टॉक्स

ब्रोकरेज के मुताबिक, कच्चे माल की कीमतों में स्थिरता से उपभोक्ता कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। पिछले पांच तिमाहियों से जिस ग्रॉस मार्जिन दबाव ने सेक्टर को परेशान किया था, वह अब थमता दिख रहा है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Stock to BUY: FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने FMCG सेक्टर के चुनिंदा स्टॉक्स पर अपना भरोसा कायम रखा है। कंपनी ने 6 शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, कच्चे माल की कीमतों में स्थिरता से उपभोक्ता कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। पिछले पांच तिमाहियों से जिस ग्रॉस मार्जिन दबाव ने सेक्टर को परेशान किया था, वह अब थमता दिख रहा है। ब्रोकरेज ने कहा कि F&B प्लेयर्स ने सेल्स और EBITDA ग्रोथ दोनों में HPC कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

किन शेयरों पर ब्रोकरेज का ज्यादा भरोसा?

रिपोर्ट में JM Financial ने Britannia, Marico और Honasa को अपना टॉप पिक बताया है।

Honasa Consumer पर ब्रोकरेज ने 375 रुपये का टारगेट दिया है जो गुरुवार के 304.40 रुपये के भाव के मुकाबले 23% का  संभावित अपसाइड है। ब्रोकरेज ने कहा कि तीसरी तिमाही में Honasa एचपीसी सेगमेंट में आउटपरफॉर्मर रही है।

Bikaji Foods के लिए ब्रोकरेज ने 785 रुपये का टारगेट तय किया गया है, जो 638.80 रुपये के मौजूदा स्तर से लगभग 23% ऊपर है।JM Financial के मुताबिक Bikaji ने EBITDA मार्जिन में चौंकाया जबकि TCPL अनुमान के अनुरूप रहा।

Varun Beverages (VBL) पर ब्रोकरेज ने 550 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि VBL का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, वॉल्यूम बेहतर रहे लेकिन रियलाइजेशन और मार्जिन में कमजोरी ने असर डाला।

Britannia और Marico पर नजर

Britannia Industries के लिए ब्रोकरेज ने 7,000 रुपये का टारगेट है। ब्रोकरेज का कहना है कि चैनल चेक से चौथी तिमाही में बिक्री वृद्धि तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Marico के बारे में ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी वॉल्यूम ग्रोथ की मौजूदा रफ्तार बनाए रखेगी और EBITDA ग्रोथ भी सुधरेगी। इसका टारगेट 875 रुपये रखा गया है।

ITC पर ब्रोकरेज ने 355 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि हमारी स्टेपल्स कवरेज (ITC को छोड़कर) में कुल राजस्व प्रदर्शन हमारे और स्ट्रीट के अनुमान से करीब 2% बेहतर रहा है। कुल मिलाकर, कच्चे माल की स्थिर कीमतों और चुनिंदा कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन से FMCG सेक्टर में भरोसा लौटता दिख रहा है।

Read more!
Advertisement