इन 5 Stocks में बंपर तेजी की उम्मीद! ब्रोकरेज की BUY करने की सलाह
साल 2024 शेयर बाजार के लिए काफी उथल-पुथल वाला रहा है। निफ्टी ने 26277 का नया लाइफ बनाया और फिलहाल 23750 की रेंज में कारोबार कर रहा है। बाजार के लिए 2025 काफी अहम रहने वाला है। ऐसे में कुछ ब्रोकरेज की ओर ने साल 2025 के लिए कुछ शेयरो में खरीदारी की सलाह दी है।

साल 2024 शेयर बाजार के लिए काफी उथल-पुथल वाला रहा है। निफ्टी ने 26277 का नया लाइफ बनाया और फिलहाल 23750 की रेंज में कारोबार कर रहा है। बाजार के लिए 2025 काफी अहम रहने वाला है। ऐसे में कुछ ब्रोकरेज की ओर ने साल 2025 के लिए कुछ शेयरो में खरीदारी की सलाह दी है।
ITC
Enoch Ventures ने FMCG Stock ITC में खरीदारी की राय है। डीमर्जर की वजह से शेयर में बड़ी वैल्यू अनलॉकिंग होगी। करेक्शन वाले बाजार में सेफ स्टॉक ढूंढने जरूरी है। आईटीसी 475 के आसपास ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज का कहना है कि आगे कंसॉलिडेटेड तरीके से देखें तो 550 रुपये के टारगेट प्राइस देखने को मिल सकते हैं।
JSW Infra
इंफ्रा स्पेस की कंपनी JSW Infra में खरीदारी की राय है। ब्रोकरेज का कहना है कि ये देश की दूसरी सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटर है। FY30 तक कार्गो क्षमता 400 MTPA करने की तैयारी हो रही है. अभी ये 170 MTPA है। प्रमोटर की कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी भी है। ऐसी कंपनियों में ग्रोथ पोटेंशियल के साथ मार्जिन में स्थिरता भी देखने को मिलती है। 1 साल के लिए इसमें 360 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
NMDC
ब्रोकरेज की ओर से माइनिंग कंपनी NMDC के शेयर में खरीदारी की राय दी है। देश की सबसे बड़ी आयरन ओर प्रोड्यूसर है. इसे नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है. कंपनी मध्य प्रदेश में एक डायमंड माइन भी ऑपरेट करती है। शेयर अभी के 211 रुपये के भाव पर चल रहा है। इसमें 280 रुपये के टारगेट के लिए खरीदने की राय है।
Nuvama Wealth Management
मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक ब्रोकिंग एंड वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी को अगले 12 महीने के लिहाज से 8800 रुपए का टारगेट दिया गया है। फिलहाल यह शेयर 6830 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट का टारगेट करीब 30% ज्यादा है। 11 दिसंबर को इस स्टॉक ने 7647 रुपए का 52 वीक्स हाई बनाया था जो इसका लाइफ हाई भी है. वहां से यह 10-11% करेक्टेड भी है. 2024 में अब तक स्टॉक ने 90% का रिटर्न दिया है।
Garden Reach Shipbuilders
Elara Securities ने Garden Reach Shipbuilders के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है। इसका टारगेट ₹1,660 प्रति शेयर दिया गया है। हालांकि सरकारी डिफेंस कंपनी Garden Reach Shipbuilders पर 4 में से 3 ने Buy की राय रखी है और 1 ने Sell की राय रखी है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।