कमाई का आया मौका, वेदांता की इस कंपनी के डिविडेंड पर लगी मुहर; चेक करें- रिकॉर्ड डेट

Dividend Stock: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बड़ी खबर आ गई है। वेदांता की सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का एलान किया है।

Advertisement

By Priyanka Kumari:

शेयर बाजार में निवेशकों का फोकस डिविडेंड स्टॉक (Dividend Stock) पर रहता है। बाजार में एक और कंपनी तगड़ा डिविडेंड दे रही है। वेदांता (Vedanta) की सब्सिडियरी कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) ने फाइनल डिविडेंड का एलान कर दिया है। 

डिविडेंड के एलान के बाद भी कंपनी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 11 जून को कंपनी के स्टॉक 2.78 फीसदी गिरकर ₹519.20 प्रति शेयर पर क्लोज हुआ। स्टॉक ने इंट्रा-डे में ₹540.70 के उच्चतम स्तर और ₹518.70 के निचले स्तर को टच किया है। 

Hindustan Zinc Dividend

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज में जानकारी दी है कि वह शेयरधारकों को ₹10 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देगी। ये डिविडेंड कंपनी के ₹2 के फेस वैल्यू वाले शेयर पर दिया जा रहा है। यह अंतरिम डिविडेंड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए है। इस डिविडेंड को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मंजूरी मिल गई है। 

Hindustan Zinc Dividend Record Date

कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि वह डिविडेंड देने का प्लान कर रही है। इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 17 जून 2025  तय की गई थी। इसका मतलब है कि जिन शेयरधारकों के पास 17 जून 2025 तक हिंदुस्तान जिंक के शेयर होंगे उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। कंपनी ने बता दिया कि तय समय-सीमा के भीतर निवेशकों को डिविडेंड की पेमेंट कर दी  जाएगी।

बता दें कि इस डिविडेंड घोषणा से वेदांता को जबरदस्त फायदा होगा। वेदांता को इससे ₹2,679.54 करोड़ की कमाई होगी। वहीं, भारत सरकार को भी ₹1,180 करोड़ का डिविडेंड मिलेगा। 

Hindustan Zinc Dividend History

हिंदुस्तान जिंक ने निवेशकों को कई बार डिविडेंड दिया है। कंपनी का डिविडेंड यील्ड करीब 3.54% है। पिछले एक महीने में कंपनी ने कुल ₹19 का डिविडेंड दिया है। इससे पहले कंपनी ने 28 अगस्त 2024 को ₹19 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

Hindustan Zinc Share History

स्टॉक का 52-वीक हाई ₹717 और 52-वीक लो ₹378.15 है। पिछले एक महीने में 19 फीसदी चढ़ा है। वहीं, साल 2025 में अब तक स्टॉक 16 फीसदी चढ़ा है। सालभर में स्टॉक 25 फीसदी गिरा है। वहीं, 5 साल में शेयर ने 200 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Read more!
Advertisement