Dividend Stock: दलाल स्ट्रीट की स्मॉलकैप कंपनी देगी डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट भी तय; पढ़िए पूरी डिटेल

Dividend Stock: शेयर बाजार में कमाई का मौका आ गया है। HMA Agro अपने शेयरधारकों को डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट निर्धारित कर लिया है। आर्टिकल में पूरी जानकारी जानते हैं।

Advertisement
Dividend Stock
Dividend Stock

By Priyanka Kumari:

HMA Agro Industries नाम की स्मॉलकैप कंपनी अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड का एलान कर दिया है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी निर्धारित कर दिया है। 

आज दोपहर 1.35 बजे कंपनी के शेयर 1 फीसदी की गिरावट के साथ 30.59 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं।

HMA Agro Industries Dividend

कंपनी प्रति शेयर पर ₹0.30 (यानि 30% डिविडेंड) दे रही है। यह राशि कंपनी के ₹1 फेस वैल्यू वाले शेयरों पर दी जाएगी। 

HMA Agro Industries Dividend Record Date

कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 22 अगस्त 2025 तय किया है। इसका मतलब है कि इस दिन जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर रहेंगे उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेागा।

HMA Agro Industries Dividend History

यह पहली बार नहीं है जब कंपनी डिविडेंड देने जा रही है। इससे पहले दिसंबर 2023 में कंपनी ने अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) किया था। उस समय ₹10 के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा गया और ₹1 फेस वैल्यू के 10 नए शेयर बने। स्प्लिट से पहले भी कंपनी ने 30% का अंतरिम डिविडेंड (₹3 प्रति शेयर) दिया था।

2023 में हुआ था शेयर लिस्ट 

HMA Agro ने 2023 में अपना आईपीओ लॉन्च किया था। उस समय शेयर की कीमत ₹585 रखी गई थी। लिस्टिंग से लेकर अभी तक में कंपनी के शेयर में 47 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि कंपनी मीट प्रोडक्ट्स खासकर पोल्ट्री के कारोबार में लगी हुई है। कंपनी का मार्केट कैप 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Read more!
Advertisement