Buzzing Share: BHEL-BEML-IRCTC समेत इन शेयर पर बनाए रखें नजर, एक्शन में रहेगा स्टॉक

Share Market News: मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कई कंपनियों ने बड़ी जानकारी दी। इन अपडेट के बाद आज कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे। आइए, जानते हैं कि निवेशकों को किन शेयर पर फोकस रखना चाहिए।

Advertisement
मंगलवार को भी शेयर बाजार की खराब शुरुआत
मंगलवार को भी शेयर बाजार की खराब शुरुआत

By BT बाज़ार डेस्क:

12 फरवरी 2025 (बुधवार) को शेयर बाजार में कई शेयर फोकस में रहेंगे। दरअसल, मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद इन कंपनियों ने बड़े अपडेट दिये थे। इन अपडेट के बाद आज इन कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। अगर आप भी स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको बाजार ओपन होने से पहले ही एक्शन स्टॉक के बारे में जान लेना चाहिए। 

CANARA BANK

कैनरा बैंक ने एक महीने के MCLR में 0.10% की कटौती का एलान किया है। अब नई दरें 12 फरवरी 2025 यानी आज से लागू हो गई है।

KIRLOSKAR OIL ENGINES 

KIRLOSKAR OIL ENGINES ने बाजार बंद होने के बाद दिसंबर तिमाही जारी किये थे। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर गिरावट आई है।  दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 71.3 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी की इनकम भी 1,453.7 करोड़ रुपये हो गया है।

BERGER PAINTS 

मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद BERGER PAINTS ने तिमाही नतीजे जारी किये। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा  299 करोड़ से घटकर 295 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा कामकाजी मुनाफा (EBITDA) भी घटकर 471 करोड़ रुपये हो गया। 

IRCTC

IRCTC ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिये। दिसंबर तिमाही में आईआरसीटी का नेट प्रॉफिट 341 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देना का एलान किया है।   

BEML

BEML ने STX Engine Forge के साथ  एडवांस डिफेंस और मरीन इंजन सॉल्यूशन्स के साथ एग्रीमेंट साइन किया है। 

BHEL

Bharat Heavy Electricals Ltd ने स्टॉक मार्केट को बताया कि उसे DAMODAR VALLEY CORP से 6200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का LOI मिला है। मंगलवार को कंपनी के शेयर 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement