बूम-बूम हुआ बाज़ार, निफ्टी 19500 के पार, डिफेंस शेयर रॉकेट बने
बाज़ार में आज भी बम्पर तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 19500 के पार पहुंच चुकी है, तो वही पर कई कंपनियों के शेयर में अच्छी खासी तेजी देखने को मिल रही है।

मजबूत ग्लोबल संकेतों की वजह से बाज़ार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। जिन शेयरों में तेजी है उनमें रिलायंस, बजाज ट्वीन्स और ऑटो शेयर हैं। मझगांव डॉक में आज फिर तेजी बनी हुई है।
Also Read: अमेरिकी बाज़ारों में गिरावट थमी, GIFT Nifty पॉजिटिव, ऐसी रहेगी बाज़ार की चाल?
रिलायंस में तूफानी तेजी
रिलायंस में आज भी तेजी जारी है। रिलायंस के चार्ट को अगर देखे तो ये स्टॉक 52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है।
फिलहाल 0.46% ऊपर होकर 2,750.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है ( 11 बजकर 47 मिनट पर)।
मझगांव डॉक का शेयर बना मल्टीबैगर
नेवी के लिए रॉफेल विमान की खरीद के ऑर्डर के बाद मझगांव डॉक का शेयर भी आज भी 10% की तेजी दिखा रहा है। ये शेयर फिलहाल 1591 रूपये पर ट्रेड कर रहा है।
प्रीमियर एक्सप्लोसिव के शेयरों में 20% की तेजी
प्रीमियर एक्सप्लोसिव को रक्षा मंत्रालय से 552 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। खबर के बाद शेयरों में शानदार तेजी है और ये 20% उछलकर 590.55 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
सुजलॉन एनर्जी: गुजरात में 48 MW विंड पावर प्रोजेक्ट की बोली जीती
सुजलॉन एनर्जी ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी ने गुजरात में 48 MW विंड पावर प्रोजेक्ट की बोली जीती है। खबर के बाद शेयर करीब 3% तेजी के साथ 17.85 रुपये पर कारोबार कर रहा है।