बाज़ार खुलने से पहले पढ़िए ख़बरों वाले शेयर, इस हफ्ते किन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट्स?

बाजा़र खुलने से पहले आइये उन स्टॉक्स के बारे में जानते हैं जो खबरों में है।

Advertisement
Share Market
Share Market

By Ankur Tyagi:

बाजा़र खुलने से पहले आइये उन स्टॉक्स के बारे में जानते हैं जो खबरों में है। 

Reliance Industries: कंपनी ने Reliance Strategic Investments की डीमर्जर के लिए 20 जुलाई 2023 की रिकॉर्ड डेट तय की है इस डिमर्जर के बाद RIL के शेयरहोल्डर्स को RSIL के हर एक शेयर के बदले एक शेयर मिलेगा, साथ ही शुक्रवार को देर रात खबर आई कि Reliance Retail अपने सभी पब्लिक शेयर खरीदकर पूरी तरह से प्रोमोटर की मालिकाना वाली कंपनी होगी। मौजूदा शेयरहोल्डर्स को 1,362 रुपए प्रति शेयर के भाव पर पैसा मिलेगा।

Vedanta: कंपनी ने शेयर ट्रांसफर के माध्यम से ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज, वेदांता फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर्स और वेदांता डिस्प्ले की दो इकाइयों का अधिग्रहण किया है, इस तरह सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले ग्लास में भी वेदांता अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है। 
Indian Oil Corporation: कंपनी राइट्स के आधार पर इक्विटी शेयर जारी करके 22,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने पर सहमत हुई है। इंडियन ऑयल वित्त वर्ष 2026-27 तक इक्विटी में 1,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Also Read: NSDL और HDFC पर दो बड़ी खबरें, बाज़ार खुलने से पहले पढ़िए

Samvardhana Motherson International: कंपनी ने रोलॉन हाइड्रोलिक्स में 100% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक अनुबंध पर साइन किया है। व्यवसाय को कंपनी के सटीक धातु और मॉड्यूल प्रभाग के अंतर्गत रखा जाएगा।

HAL: रक्षा मंत्रालय से कंपनी को 458 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर भारतीय कोस्ट गार्ड से दो डोर्नियर खरीदने का ये ऑर्डर मिला है। स्टॉक पहले ही तेजी दिखा चुका है।

Aurobindo Pharma: कंपनी की सब्सिडियीर CuraTeQ Biologics ने BioFactura के साथ करार किया है. दोनों कंपनियों के बीच ये करार BFI-751 बायोसिमिलर दवा के लिए हुआ है।

Also Read: ग्लोबल बाजार - बाज़ार खुलने से पहले इन आंकड़ों पर रखें नजर

इस हफ्ते जिन कंपनियों के रिजल्ट्स आएंगे वो इस प्रकार हैं

जुलाई 12:  TCS/ HCL TECH
जुलाई 13: Federal Bank /Tata Metaliks /Angel One
जुलाई 14: Bandhan Bank/JSW Energy/Just Dial
जुलाई 15: Avenue Supermart/ Rallis India

Read more!
Advertisement