Bajaj Group का मार्केट कैप ₹10 लाख करोड़ के पार

ग्रुप के टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन में सबसे बड़ी हिस्सेदारी बजाज फाइनेंस और Bajaj Finserv की है। ये इसके ₹10.01 लाख करोड़ के मार्केट कैप में ₹4.57 लाख करोड़ और ₹2.70 लाख करोड़ की हिस्सेदारी रखती हैं। जो ग्रुप के टोटल मार्केट कैप का करीब 73% है।

Advertisement
Bajaj Group ने 4 दिसंबर को ₹10 लाख करोड़ के मार्केट कैपिटलाइजेशन के आंकड़े को पार कर लिया है
Bajaj Group ने 4 दिसंबर को ₹10 लाख करोड़ के मार्केट कैपिटलाइजेशन के आंकड़े को पार कर लिया है

By BT बाज़ार डेस्क:

शेयर मार्केट में तेजी के बीच Bajaj Group ने 4 दिसंबर को ₹10 लाख करोड़ के मार्केट कैपिटलाइजेशन के आंकड़े को पार कर लिया है। इस माइलस्टोन को पार करने वाला देश का यह पांचवा बिजनेस ग्रुप बन गया है। इससे पहले टाटा, रिलायंस इंडस्ट्री, HDFC Bank और अडाणी ग्रुप 10 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर चुके हैं। ग्रुप की इस सफलता में सबसे बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन Bajaj Auto का है। इस साल ग्रुप के कंबाइंड वैल्यूएशन में कंपनी ने करीब ₹75 हजार करोड़ जोड़े हैं।

Also Read: 13 दिसंबर को आएगा Doms Industries का IPO

इसमें दूसरे नंबर पर Bajaj Finance है, जिसने 2023 में अब तक ग्रुप को करीब ₹60 हजार करोड़ का योगदान किया है। अप्रैल के बाद से ग्रुप की मार्केट वैल्यूएशन में 41% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इसमें सबसे ज्यादा योगदान करने वाली कंपनी बजाज ऑटो में भी 63% की ग्रोथ दर्ज की गई है। ग्रुप के टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन में सबसे बड़ी हिस्सेदारी बजाज फाइनेंस और Bajaj Finserv की है। ये इसके ₹10.01 लाख करोड़ के मार्केट कैप में ₹4.57 लाख करोड़ और ₹2.70 लाख करोड़ की हिस्सेदारी रखती हैं। जो ग्रुप के टोटल मार्केट कैप का करीब 73% है।

Read more!
Advertisement