Arkade Developers Ltd IPO: निवेश करें या नहीं? ग्रे मार्केट में तगड़ी तेजी!

ऐसे में बहुत सारे निवेशक हैं Bajaj Housing Finance जिनको IPO नहीं मिला। IPO के बाजार में तेजी के बीच एक और कंपनी ने दस्तर दे दी है। जिसका ग्रे मार्केट में काफी बज देखने को मिल रहा है। आइये मार्केट के दिग्ग्जों से जानते हैं इस IPO में पैसा डालना है या नहीं?

Advertisement
Arkade Developers IPO
Arkade Developers IPO

By Harsh Verma:

Bajaj Housing Finance की लिस्टिंग ने निवेशकों का मालामाल बना दिया है। जहां शेयर NSE पर 150 रुपये पर लिस्ट हुए और 161 रुपये प्रति शेयर का हाई बनाया। तो वहीं BSE पर कंपनी के शेयर 150 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। ऐसे में बहुत सारे निवेशक निराश भी हैं जिनको IPO नहीं मिला। लेकिन IPO के बाजार में तेजी के बीच एक और कंपनी ने दस्तर दे दी है। जिसका ग्रे मार्केट में काफी बज देखने को मिल रहा है। आइये मार्केट के दिग्ग्जों से जानते हैं इस IPO में पैसा डालना है या नहीं?

Arkade Developers Ltd. का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए आज से खुल गया है और 19 सितंबर को बंद होगा। इस IPO के जरिए कंपनी की ₹410 करोड़ जुटाने की योजना है। IPO का प्राइस बैंड ₹121-128 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशकों के लिए एक न्यूनतम एक लॉट में 110 शेयर है। लिस्टिंग के बाद अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी मार्केट कैप ₹2,376 करोड़ हो जाएगी। IPO का अलॉटमेंट 20 सितंबर 2024 को होने की उम्मीद है। इसकी लिस्टिंग तारीख 24 सितंबर 2024 को निर्धारित की गई है।

पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी ₹410 करोड़ के फ्रैश शेयरों की पेशकश करेगी, जिसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल नहीं है। कंपनी ने पहले ही एक प्री-IPO प्लेसमेंट राउंड के जरिए से ₹20 करोड़ जुटा लिए हैं। इस प्रस्ताव के लगभग 50% या ₹204 करोड़ के वैल्यू शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स (QIB) के लिए आरक्षित हैं, जबकि प्रस्ताव के 15% या ₹61 करोड़ वैल्यू के शेयर नॉन-इंस्टिट्यूशनल निवेशकों के लिए आरक्षित हैं। वहीं ₹143 करोड़ वैल्यू या IPO के 35% शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हैं।

कंपनी के फंडामेंटल
Arkade Developers Ltd.  एक तेजी से बढ़ती रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी है। जिसकी मुंबई में महत्वपूर्ण उपस्थिति है। 31 जुलाई 2023 तक इसने 1.80 मिलियन वर्ग फुट रेजिडेंशियल संपत्ति विकसित की है। 2017 से लेकर वित्त वर्ष 2023 के पहले क्वार्टर तक कंपनी ने 1,040 रेजिडेंशियल्स यूनिट्स लॉन्च की हैं और महाराष्ट्र के मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में विभिन्न बाजारों में 792 रेजिडेंशियल्स यूनिट्स बेची हैं। 

Arkade Developers Ltd. के रेवेन्यू पर नजर डालें तो वित्तीय वर्ष 2023 में ₹224 करोड़, 2022 में ₹237 करोड़ और  2021 में ₹113 करोड़ रहा है। यूनिस्टोन कैपिटल एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर (BRLM) है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड प्रस्ताव के लिए रजिस्ट्रार है।

Arkade Developers Ltd. के IPO में निवेश करें या फिर नहीं?

Choice Broking
ब्रोकरेज का कहना है कि Arkade Developers प्रीमियम लाइफ स्टाइल रेजिडेंशियल प्रोपर्टीज में बड़ा प्लेयर है। कंपनी फोकस नई डेवलपमेंट और रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर है। कंपनी यूनिट्स बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मुनाफे और रेवेन्यू के आधार पर कंपनी मजबूत ग्रोथ की है। कंपनी डेट फ्री होने के साथ समय पर प्रोजेक्ट डिलीवर भी करती है, इसलिए हमारी ओर से सब्सक्राइब की सलाह रहेगी।

SBI Securities
IPO का इश्यू प्राइस काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है।  Arkade Developers का ट्रेक रिकॉर्ड शानदार रहा है और मार्केट शेयर भी बेहतर है। Mumbai Metropolitan Region के हिसाब से कंपनी बैलेंसशीट और ग्रोथ क्षमता मजबूत दिख रही है। कंपनी IPO के पैसे का इस्तेमाल जमीन खरीदने के लिए करेगी। हमारी ओर से लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म के लिए निवेश की सलाह रहेगी।

Arihant Capital Markets
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में Arkade Developers की अच्छी डिमांड है। आने वाले प्रोजेक्ट्स के जरिए कंपनी की फाइनेंशियल ग्रोथ और बेहतर हो सकती है। हमारी ओर से सब्सक्राइब करने की सलाह होगी।

Read more!
Advertisement