फिर JIO वाला दांव खेलने जा रहे हैं अंबानी

दरअसल मुकेश अंबानी... पर्सनल, होमकेयर और FMCG सेगमेंट में एक ऐसी वार छेड़ने जा रहे हैं। जिससे मार्केट में खलबली मच जाएगी। इसका सीधा असर देश में पहले से ही पांव जमा चुकी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), P&G, नेस्ले, LUX, डेटॉल और भी कई बड़ी-बड़ी कंपनियों पर देखने को मिलेगा।

Advertisement
thumb
thumb

फिर JIO वाला दांव खेलने जा रहे हैं अंबानी

आपको साल 2016 का दौर याद होगा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखा था। इस मार्केट पर कब्जा करने के लिए मुकेश अंबानी ने ऐसा दांव चला  जिससे सारी कंपनियां चारों खाने चित्त हो गई। जियो ने ग्राहकों को सस्ते दामों पर सर्विस देने शुरू की और पूरे मार्केट पर प्राइस वॉर छेड़कर कब्जा कर लिया। अब ये ही रणनीति मुकेश अंबानी नए सेक्टर में करने जा रहे हैं। कौन सा है ये नया सेक्टर? 

दरअसल मुकेश अंबानी  पर्सनल, होमकेयर और FMCG सेगमेंट में एक ऐसी वार छेड़ने जा रहे हैं। जिससे मार्केट में खलबली मच जाएगी। इसका सीधा असर देश में पहले से ही पांव जमा चुकी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), P&G, नेस्ले, LUX, डेटॉल और भी कई बड़ी-बड़ी कंपनियों पर देखने को मिलेगा।

आइये समझते हैं आखिर मुकेश अंबानी का गेम प्लान है क्या?

सॉफ्ट ड्रिंक सेगमेंट में प्राइस वॉर छेड़ने के बाद, अब रिलायंस पर्सनल और होमकेयर सेगमेंट में प्राइस वॉर छेड़ने को तैयार है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वो इस सेगमेंट में 30-35% के डिस्काउंट पर प्रोडक्ट ऑफर कर रही है। कम दामों की रणनीति के साथ रिलायंस, अपने सस्ते प्रोडक्ट्स से लोगों को अट्रैक्ट करेंगा। 

रिलायंस ने अपने ग्लैमर ब्यूटी सोप, गेट रियल नेचुरल सोप और प्यूरिक हाइजीन सोप की कीमत 25 रुपए रखी है, जबकि लक्स (100 ग्राम-₹35), डेटॉल (75 ग्राम-₹40) और संतूर (100 ग्राम-₹34) जैसे बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स की तुलना में ये कीमत बहुत कम है। रिलायंस ने डिश वॉश सेगमेंट में ₹5, ₹10 और ₹15 के बार (साबुन) के साथ शुरुआत की है। इसके अलावा कंपनी ने लिक्विड जेल पैक्स भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत ₹10, ₹30 और ₹45 रखी है। रिलायंस डिश वॉश सेगमेंट में HUL के विम, ज्योति लैब के एक्सो और प्रिल के साथ कॉम्पिट कर रही है। कंपनी ने इस कैटेगरी में ₹1 का लिक्विड जेल पाउच भी पेश किया है। 

यहीं नहीं आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिलायंस कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड ने हाल में FMCG सेक्टर से जुड़े कई पुराने पॉपुलर ब्रांड्स का जहां अधिग्रहण किया है. वहीं कई नए ब्रांड लॉन्च भी किए हैं।ब्यूटी एंड पर्सनल केयर सेगमेंट में कंपनी ने सोप बार कैटेगरी में Glimmer उतारा है. वहीं Get Real नाम से हर्बल-नेचुरल सेगमेंट के प्रोडक्ट उतारे हैं। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर के डिशवाशर ब्रांड विम को टक्कर देने के लिए कंपनी ने Dozo ब्रांड पेश किया है। जबकि टॉयलेट एंड फ्लोर क्लीनर सेगमेंट के सबसे बड़े ब्रांड Harpic से टकराने के लिए HomeGuard जैसे ब्रांड को उतारे हैं। 

पिक्चर एकदम साफ है, 110 बिलियन डॉलर के FMCG सेगमेंट में रिलायंस मार्केट का सबसे बड़ा प्लेयर बनना चाहती है और इसके लिए मुकेश अंबानी ने 2016 में जियो की सक्सेस स्टोरी वाली स्ट्रैटर्जी को अब इस सेक्टर में भी दोहराना चाहती हैं।

Read more!
Advertisement