Adani Transmission करेगी बॉयबैक

अदाणी ग्रुप की कंपनी, अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) करीब 800 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स बायबैक करेगी। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद ये सबसे बड़ा बॉयबैक माना जा रहा है।

Advertisement
Adani Transmission 800 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स बायबैक करेगी।
Adani Transmission 800 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स बायबैक करेगी।

By BT बाज़ार डेस्क:

अदाणी ग्रुप की कंपनी, अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission)  करीब 800 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स बायबैक करेगी। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद ये सबसे बड़ा बॉयबैक माना जा रहा है। इस बॉन्ड बॉयबैक का ऐलान अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के जरिए होगा। कंपनी का इस बॉन्ड बॉयबैक का लाने का उद्देश्य निवेशकों का भरोसा और कायम करना है। इस बॉयबैक को लेकर अदाणी ट्रांसमिशन और बैंकों के बीच बातचीत जारी है।

Adani Transmission का हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद ये सबसे बड़ा बॉयबैक माना जा रहा है।

इससे पहले कंपनी ने  पिछले महीने कहा था कि कंपनी के पास 3,500 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व है और जिसका उपयोग कंपनी की बेहतरी के लिए किया जाएगा। लेकिन इस कंपनी के अलावा अदाणी पोर्ट्स ने भी बॉयबैक शुरू कर दिया है। 

Also Read: Adani Enterprises Q4 परिणाम: शुद्ध लाभ 137% बढ़ा


अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone Ltd.) ने ग्रुप का पहला बॉन्ड बायबैक अप्रैल में शुरू कर दिया है।

Also Read: Adani Group Share: अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 5% की गिरावट के बाद फिर तेजी


कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वो बकाया 3.375% सीनियर नोट्स में से 130 मिलियन डॉलर वापस खरीदने की योजना बना रही है। कंपनी का इस बॉन्ड बॉयबैक का मकसद  लोन मैच्योरिटी का आंशिक रूप से रीपेमेंट करना करना है।

Read more!
Advertisement