हर समय पैसों का डर सताता है? कहीं आप Financial Anxiety के शिकार तो नहीं! जानें इससे बाहर निकलने का रास्ता

जब किसी व्यक्ति को बार-बार यह डर सताने लगे कि वह अपने खर्च पूरे नहीं कर पाएगा, बचत नहीं कर पाएगा या किसी आर्थिक संकट का सामना नहीं कर पाएगा, तो इसे फाइनेंशियल एंग्जायटी कहा जाता है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Financial Anxiety में व्यक्ति को पैसों, बचत, खर्च और भविष्य की आर्थिक स्थिति को लेकर लगातार चिंता और असुरक्षा महसूस होती है।
  • बार-बार बैंक बैलेंस चेक करना, नींद न आना, तनाव, चिड़चिड़ापन और भविष्य को लेकर डर इसके सामान्य लक्षण हैं।
  • बजट बनाना, इमरजेंसी फंड तैयार करना, नियमित बचत-निवेश और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना इससे निपटने में मदद कर सकता है।

By Gaurav Kumar:

Financial Anxiety: आज के समय में बढ़ती महंगाई, नौकरी की अनिश्चितता, लोन का बोझ और भविष्य की आर्थिक चिंताओं के कारण कई लोग फाइनेंशियल एंग्जायटी यानी आर्थिक तनाव का सामना कर रहे हैं। यह केवल पैसों की कमी से जुड़ी समस्या नहीं है, बल्कि पैसों को लेकर लगातार चिंता, डर और असुरक्षा की भावना भी इसका हिस्सा है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: इंतजार खत्म! सरकार ने EPFO की 8.25% ब्याज दर को दी मंजूरी - जानिए खाते में कब तक आएगा इंटरेस्ट का पैसा

जब किसी व्यक्ति को बार-बार यह डर सताने लगे कि वह अपने खर्च पूरे नहीं कर पाएगा, बचत नहीं कर पाएगा या किसी आर्थिक संकट का सामना नहीं कर पाएगा, तो इसे फाइनेंशियल एंग्जायटी कहा जाता है।

फाइनेंशियल एंग्जायटी के आम लक्षण

फाइनेंशियल एंग्जायटी से जूझ रहे लोगों में कई तरह के मानसिक और शारीरिक लक्षण दिखाई दे सकते हैं। पैसों के बारे में लगातार चिंता करना, बैंक बैलेंस बार-बार चेक करना, भविष्य को लेकर डर महसूस करना और खर्च करने में असहज महसूस करना इसके प्रमुख संकेत हैं। इसके अलावा नींद न आना, चिड़चिड़ापन, तनाव, सिरदर्द, काम में ध्यान न लगना और परिवार या दोस्तों से दूरी बनाना भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

किन लोगों को ज्यादा होता है खतरा?

फाइनेंशियल एंग्जायटी कम आय वाले लोगों के अलावा अच्छी कमाई करने वाले लोग भी होती है। जिन लोगों पर होम लोन, पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड का ज्यादा बोझ होता है, उनमें इसका खतरा अधिक देखा जाता है। नौकरी बदलने, बिजनेस में नुकसान या अचानक आने वाले बड़े खर्च भी इसकी वजह बन सकते हैं।

फाइनेंशियल एंग्जायटी से कैसे निपटें?

इस समस्या से बचने के लिए सबसे पहले अपनी आय और खर्च का सही हिसाब रखना जरूरी है। एक मंथली बजट बनाएं और बिना जरूरी खर्चों को कम करने की कोशिश करें।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: सिंगल, शादीशुदा, फ्रीलांसर, रिटायर्ड - जानिए किसे कितना रखना चाहिए इमरजेंसी फंड?

इमरजेंसी फंड तैयार करना भी आर्थिक सुरक्षा की भावना देता है। इसके अलावा नियमित बचत और निवेश की आदत बनाएं। अगर तनाव ज्यादा बढ़ रहा है तो परिवार, दोस्तों या किसी वित्तीय सलाहकार से बात करना भी मददगार हो सकता है।

Read more!
Advertisement