IRCTC South India Tour Package: तिरुपति से रामेश्वरम तक दर्शन, जानें तारीख और रूट

दक्षिण भारत के मशहूर मंदिरों के दर्शन करने की योजना बना रहे लोगों के लिए IRCTC खास टूर पैकेज लेकर आया है। 31 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली 12 दिन की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसी जगहों पर जाने का मौका मिलेगा।

Advertisement
AI genertaed image

In Short

  • IRCTC की 11 रात और 12 दिन की दक्षिण भारत यात्रा 31 जुलाई 2026 को गोरखपुर से शुरू होगी।
  • यात्रियों को तिरुपति बालाजी, रामनाथ स्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
  • पैकेज का किराया ₹23,560 से शुरू है, जिसमें ट्रेन यात्रा, शाकाहारी खाना और बस की सुविधा शामिल है।

By Gaurav Kumar:

IRCTC South India Tour Package: अगर आप दक्षिण भारत के मशहूर मंदिरों और धार्मिक जगहों पर घूमने की सोच रहे हैं, तो IRCTC का यह खास टूर पैकेज आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। IRCTC गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत की यात्रा कराएगा।

यह यात्रा 31 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 11 अगस्त 2026 तक चलेगी। 11 रात और 12 दिन के इस टूर में यात्रियों को दक्षिण भारत के कई बड़े मंदिरों और घूमने वाली जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। 

इन बड़े मंदिरों में होंगे दर्शन

इस यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम के रामनाथ स्वामी मंदिर और मदुरै के मीनाक्षी मंदिर ले जाया जाएगा। इसके अलावा कन्याकुमारी घूमने और मरकापुर में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का भी मौका मिलेगा।

यात्रियों के लिए ट्रेन में स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी की सुविधा रखी गई है। लोग अपने बजट के हिसाब से टिकट बुक कर सकते हैं। पैकेज में खाना और अलग-अलग जगहों पर घूमने के लिए बस की सुविधा भी शामिल है।

खाने और बस की सुविधा भी मिलेगी

टूर के दौरान यात्रियों को सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का शाकाहारी खाना दिया जाएगा। मंदिरों और दूसरी जगहों तक पहुंचाने के लिए एसी और नॉन-एसी बसों का इंतजाम भी रहेगा।

ये खबर पढ़ना न भूलें: 8वें वेतन आयोग में 20 वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

यात्री गोरखपुर के अलावा मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशन से ट्रेन में चढ़ या उतर सकते हैं।

कितना है टूर पैकेज का किराया?

स्लीपर क्लास के पैकेज का किराया 23,560 रुपये प्रति व्यक्ति है। 3 एसी में सफर करने के लिए 39,100 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे।

वहीं, 2 एसी के पैकेज की कीमत 51,760 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है। यात्री टिकट का पैसा आसान EMI में भी चुका सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं टिकट बुक

IRCTC के लखनऊ कार्यालय के अधिकारी अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक, यात्री गोमती नगर के पर्यटन भवन में बने IRCTC कार्यालय से टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट www.irctctourism.com पर भी बुक किया जा सकता है।

ज्यादा जानकारी के लिए यात्री 9236391923, 9236391908, 8287930908, 9236391925, 8303555714, 8287930926 और 9415042930 नंबर पर फोन कर सकते हैं।

Read more!
Advertisement