Income Tax: कब से 12 लाख रुपये तक की सैलरी होगी टैक्स-फ्री, यहां जानें नए इनकम टैक्स बिल और कर नियमों के लागू होने की तारीख
केंद्र सरकार ने बजट 2025 में न्यू टैक्स रिजीम को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। इससे करोड़ों टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी। हालांकि, कई लोगों के मन में सवाल हैं कि यह कब लागू होगा, नया आयकर कानून क्या है, और पुराने टैक्स सिस्टम से इसे कैसे अलग किया गया है। आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स कब से नहीं लगेगा?
वित्त मंत्रालय के अनुसार, 1 अप्रैल 2025 से यह नया टैक्स सिस्टम लागू होगा। यानी वित्त वर्ष 2025-26 से टैक्सपेयर्स 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देंगे।
इसके लिए नया आयकर कानून जरूरी है?
नहीं, यह बदलाव बजट में ही पास हो जाएगा और 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगा। नया आयकर कानून इससे अलग है, जिसका उद्देश्य मौजूदा टैक्स कानून को आसान और स्पष्ट बनाना है।
नया आयकर कानून क्या है?
अभी देश में 1961 का इनकम टैक्स कानून लागू है। बजट 2020 में इसी कानून के तहत नई टैक्स रिजीम लागू की गई थी। 2024 के बजट में सरकार ने कहा कि मौजूदा कानून में जटिलताएं हैं, जिन्हें आसान बनाने के लिए नया टैक्स कानून लाना जरूरी है। इस नए कानून में टैक्स कैलकुलेशन को सरल बनाया जाएगा और असेसमेंट ईयर और फाइनेंशियल ईयर की जगह एक सिंगल 'टैक्स ईयर' हो सकता है। इसमें कैपिटल गेन टैक्स को भी सुव्यवस्थित किया जा सकता है, जिससे टैक्स के नियम और स्पष्ट हो जाएंगे।
टैक्सपेयर्स न्यू टैक्स रिजीम में कब शिफ्ट हो सकते हैं?
जो लोग 12 लाख रुपये तक की टैक्स-फ्री आय का लाभ उठाना चाहते हैं, वे 1 अप्रैल 2025 के बाद न्यू टैक्स रिजीम चुन सकते हैं। खासकर, ओल्ड टैक्स रिजीम से न्यू टैक्स रिजीम में शिफ्ट होने वाले लोग 12.75 लाख रुपये तक की आय पर पूरी तरह टैक्स फ्री रह सकते हैं। उन्हें केवल न्यू टैक्स रिजीम का चयन करना होगा।