CIBIL Score: PAN Card से फ्री में ऐसे करें चेक, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

BT Bazaar के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे जिसके जरिये आप फ्री में CIBIL Score चेक कर सकते हैं। इसके लिए केवल PAN Card या पैन नंबर की जरूरत होगी।

Advertisement
5 simple ways to improve our CIBIL score
5 easy tips to raise your CIBIL score. (Photo: GettyImages)

CIBIL स्कोर (CIBIL Score) आपके क्रेडिट हिस्ट्री को बताने वाला एक नंबर होता है। यह नंबर 300 से 900 के बीच रहता है। अगर आप अपना CIBIL स्कोर चेक करना चाहते हैं, तो यह एक सॉफ्ट चेक (Soft Check) है और इससे आपके स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ता। खास बात यह है कि आप PAN Card के जरिये फ्री में अपना CIBIL स्कोर चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे।

CIBIL Score चेक करने के लिए PAN Card क्यों जरूरी है?

PAN कार्ड (PAN Card) एक यूनिक आईडी प्रूफ है, जो आपके सभी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से लिंक्ड होता है। बैंक और लोन देने वाले बैंक या NBFC भी आपके क्रेडिट हिस्ट्री (Credit History) को ट्रैक करने के लिए PAN का यूज करते हैं। अब बात आती है कि पैन कार्ड क्यों जरूरी है। 

  • PAN से यह पता चल जाता है कि क्रेडिट रिपोर्ट सही व्यक्ति की है।
     
  • सभी लोन और क्रेडिट कार्ड की जानकारी PAN से लिंक होती है। इससे सही स्कोर कैलकुलेट किया जाता है।
     
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस के लिए PAN को अनिवार्य किया है। जिससे लोन और क्रेडिट स्कोर का सही आकलन किया जा सके।

PAN Card से CIBIL स्कोर कैसे चेक करें?

अगर आप अपना CIBIL स्कोर फ्री में चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. ऑफिशियल CIBIL वेबसाइट पर जाएं  https://www.cibil.com/freecibilscore
     
  2. "GET YOUR FREE CIBIL SCORE" पर क्लिक करें।
     
  3. अपना ईमेल आईडी, नाम, PAN कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें। यहां आपको एक अकाउंट क्रिएट करना होगा।
     
  4. OTP डालकर अपनी डिटेल्स को वेरिफाई करें।
     
  5. आपका क्रेडिट स्कोर स्क्रीन पर दिख जाएगा। यहां आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट (Credit Report) डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Credit Score: बिल भरते हैं टाइम से फिर भी लाल निशान पर क्रेडिट स्कोर, यहां जानें इसके पीछे की वजह

अगर PAN Card बदल जाए तो CIBIL स्कोर पर क्या असर होगा?

PAN कार्ड से जुड़ी सभी फाइनेंशियल डिटेल्स और क्रेडिट रिकॉर्ड लिंक होते हैं, इसलिए PAN में गलती होने पर स्कोर चेक करने में परेशानी हो सकती है। हालांकि, अगर आपका PAN कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है और आपने डुप्लिकेट PAN कार्ड के लिए अप्लाई किया है, तो इससे CIBIL स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि आपका PAN नंबर वही रहेगा और सभी फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स इंटैक्ट (Intact) रहेंगे।

Read more!
Advertisement