अब BHIM ऐप से भी चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानिए Step by Step प्रोसेस
BHIM Payments App में अब यूजर्स सीधे अपना CIBIL Score और क्रेडिट रिपोर्ट देख सकेंगे। यह फीचर कंसेंट-बेस्ड है और TransUnion CIBIL के साथ साझेदारी में शुरू हुआ है, जिससे यूजर्स को अपनी क्रेडिट प्रोफाइल समझने और बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद मिलेगी।

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म BHIM Payments App के यूजर्स अब सीधे ऐप के अंदर अपना CIBIL स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट देख सकेंगे। TransUnion CIBIL ने इस नए इंटीग्रेशन का ऐलान किया है। यह फीचर NPCI की सहयोगी कंपनी NPCI BHIM Services Limited (NBSL) के साथ पार्टनरशिप में लाया गया है, जिससे लाखों यूजर्स को अपनी क्रेडिट प्रोफाइल ट्रैक करने की सुविधा मिलेगी।
अब पेमेंट के साथ क्रेडिट ट्रैकिंग
इस नए अपडेट के बाद यूजर्स एक ही प्लेटफॉर्म पर पेमेंट के साथ-साथ अपनी क्रेडिट जानकारी भी देख सकेंगे। खास बात यह है कि यह पूरी तरह 'कंसेंट-बेस्ड' मॉडल पर काम करेगा, यानी यूजर की अनुमति के बिना कोई डेटा एक्सेस नहीं होगा। BHIM ऐप पहले से खर्च का विश्लेषण, फैमिली मोड, स्प्लिट पेमेंट और रिमाइंडर जैसी सुविधाएं देता है। अब CIBIL स्कोर जुड़ने से यह ऐप एक फुल-स्टैक फाइनेंशियल टूल बनता जा रहा है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं? इन 5 बड़ी गलतियों से बचें, वरना कर्ज के जाल में फंस सकते हैं आप
TransUnion CIBIL के MD और CEO भावेश जैन ने कहा कि BHIM ऐप के जरिए CIBIL स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट को करोड़ों यूजर्स तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। भारत अब सिर्फ ट्रांजैक्शन आधारित क्रेडिट से आगे बढ़कर प्लानिंग आधारित क्रेडिट की ओर जा रहा है।
वहीं NBSL की MD और CEO ललिता नटराज ने कहा कि हमने BHIM ऐप को सरल और यूजर कंट्रोल पर फोकस करके बनाया है। यह साझेदारी यूजर्स को रोजमर्रा के फैसलों में बेहतर वित्तीय समझ देगी।
कैसे देखें अपना CIBIL स्कोर?
BHIM ऐप पर CIBIL स्कोर देखना आसान है। अपना सिबिल स्कोर देखने के लिए यूजर को:
- Financial Services सेक्शन में जाकर 'Free CIBIL Score' पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद PAN कार्ड की जानकारी भरकर शर्तें स्वीकार करनी होंगी।
- प्रोसेस पूरा होते ही स्क्रीन पर स्कोर दिखाई देगा।
वित्तीय जागरूकता पर जोर
यह कदम ऐसे समय आया है जब भारत में क्रेडिट अवेयरनेस बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। BHIM ऐप, जो 15 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, अब शहरी के साथ ग्रामीण और अर्ध-शहरी यूजर्स को भी क्रेडिट समझने में मदद करेगा।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: काफी महीनों से एक ही जगह पर अटक गया है आपका क्रेडिट स्कोर? जानिए क्या करें