Gold Price: सोने की कीमत में फिर उछाल, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। माना जा रहा है कि आगे भी इनकी कीमतों में तेजी रहेगी। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि क्या अभी गोल्ड खरीदना सही है या नहीं। इसके अलावा सोने की कीमतों में तेजी के पीछे क्या कारण है।

भारत में सोने की कीमतें (Gold Price) लगातार बढ़ रही हैं। अब गोल्ड ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price) भी ₹1 लाख प्रति किलो के पार पहुंच चुकी है। बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम और बढ़ सकते हैं। ऐसे में निवेशकों और आम लोगों के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?
सोने-चांदी के ताजा दाम (Gold-Silver Price Today)
आज यानी 19 मार्च 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹88,680 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट Gold Price ₹81,231 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ चांदी का भाव ₹1,00,248 प्रति किलो पर बना हुआ है।
Gold Price क्यों बढ़ रहा है? (Why Gold Price is Increasing?)
पिछले कुछ हफ्तों में गोल्ड की कीमत (Gold Rate) में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे कई बड़े कारण हैं—
- अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ रहा है, जिससे निवेशकों का झुकाव गोल्ड इन्वेस्टमेंट (Gold Investment) की तरफ बढ़ रहा है।
- वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के कारण लोग सोने को सुरक्षित निवेश (Safe Investment) मानकर खरीद रहे हैं।
- दुनिया भर के केंद्रीय बैंक गोल्ड रिजर्व (Gold Reserve) बढ़ा रहे हैं, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ रही हैं।
- अमेरिका का सेंट्रल बैंक (Federal Reserve) ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिससे डॉलर कमजोर होगा और गोल्ड प्रइस ऊपर जा सकता है।
क्या सोने के दाम और बढ़ेंगे? (Will Gold Prices Rise More?)
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जल्द ही $3,500 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि भारत में सोने की कीमत ₹1,08,156 प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है! अगर ऐसा होता है, तो आम लोगों के लिए सोना खरीदना और महंगा हो जाएगा।
क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा? (Is This the Right Time to Buy Gold?)
अगर आप Gold Investment की सोच रहे हैं, तो यह लॉन्ग-टर्म के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी दाम ऊंचे हैं, इसलिए सोच-समझकर निवेश करना बेहतर होगा।