लुढ़क गया सोना-चांदी में भी हल्की गिरावट, आपके शहर में अब इतनी हो गई गोल्ड और सिल्वर की कीमत

Gold-Silver Price on 28 April: अगर आप सोना या चांदी खरीदने के लिए जाने वाले हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आपके शहर में सोने-चांदी का क्या भाव है।

Advertisement
Gold-Silver Price on 28 April
Gold-Silver Price on 28 April

By Priyanka Kumari:

Gold-Silver Price: 28 अप्रैल 2025 (सोमवार) के लिए सोना-चांदी के दाम जरी हो गए हैं। आज इन दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिला है। हालांकि, इंडियन मार्केट में अक्षय तृतीया के मौके पर सोने और चांदी की डिमांड बढ़ गई है। इस बीच गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट से लोगों में राहत है। 

आज क्या है भाव? (Gold-Silver Price Today)

MCX पर 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला गोल्ड 0.07 फीसदी गिरकर ₹94,926 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 5 मई 2025 की डिलीवरी वाली सिल्वर 0.45 फीसदी गिरकर ₹96,011 प्रति किलोग्राम हो गया है। 22 अप्रैल 2025को गोल्ड 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया था जो कि ऑल टाइम हाई है।

खबर लिखे जाने तक MCX पर गोल्ड 0.22 फीसदी गिरकर 94,780 रुपये था। वहीं सिल्वर 0.67 फीसदी गिरकर 95,792 था। 

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको एक बार अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Latest Rate) को जरूर चेक करना चाहिए।

आपके शहर में क्या है कीमत? (Gold-Silver Price in your cities)

  • राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,323 प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,04,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • 28 अप्रैल 2025 को चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,240 प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत ₹1,14,500 प्रति किलोग्राम है। 
     
  • आर्थिक राजधानी माने जाने वाले मुंबई में 28 अप्रैल 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,277 प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,04,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • आज पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,269 प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत ₹1,05,000 प्रति किलोग्राम है। 
     
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,225 प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत ₹1,05,700 प्रति किलोग्राम है। 
     
  • विजयवाड़ा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,237 प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत ₹1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • आज चंडीगढ़ में  24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,332 प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,03,300 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • 28 अप्रैल 2025 को केरल में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,246 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,15,500 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

नोट : यह कीमत आज तक की वेबसाइट से लिया गया है। 

Read more!
Advertisement