EPF में कर रहे कई सालों से निवेश, ऐसे चेक करें कितना है टोटल बैलेंस
EPFO Passbook: रिटायरमेंट के बाद इनकम सोर्स जारी रखने के लिए कर्मचारी जॉब के साथ ईपीएफओ में निवेश कर सकते हैं। कई बार कर्मचारी सालों तक ईपीएफ में निवेश करते हैं, लेकिन उन्हें टोटल बैलेंस नहीं पता होता है। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप कैसे ईपीएफ की पासबुक चेक कर सकते हैं।

EPFO: ईपीएफओ रिटायरेमेंट की काफी पॉपुलर स्कीम है। कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद यह स्कीम मैच्योर हो जाती है। ईपीएफओ की निवेश राशि दो हिस्सों में बंट जाती है। ईपीएफ में जमा राशि रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त मिल जाती है। वहीं ईपीएस में जमा राशि पेंशन के तौर पर मिलती है।
कर्मचारी ईपीएफ स्कीम में हर महीने अपनी सैलरी का 12 फीसदी हिस्सा डालते हैं। कर्मचारी के साथ नियोक्ता भी इस स्कीम में समान योगदान करता है। कर्मचारी कई सालों तक ईपीएफओ में योगदान करते हैं पर उन्हें ईपीएफ अकाउंट के टोटल बैलेंस की जानकारी नहीं होती है।
अगर आप भी अपने ईपीएफ का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो हम आपको नीचे इसका पूरा तरीका बताएंगे।
Umang App से चेक करें बैलेंस
- सबसे पहले Umang App पर जाएं और EPFO सर्च करें।
- अब View Passbook पर क्लिक करके UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर ईपीएफओ का बैलेंस शो होगा।
EPFO की वेवसाइट से चेक करें बैलेंस
- ईपीएफओ के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं और "For Employees"में जाकर सर्विस पर क्लिक करें।
- इसके बाद "Know your EPF Account Balance" को सेलेक्ट करके यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालें।
- Sign In के बाद आपको "Passbook" सेलेक्ट करके पीएफ अकाउंट पर जाना है।
- अब स्क्रीन पर आपको अपना बैलेंस शो हो जाएगा।
इसके अलावा कर्मचारी 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करके भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसी तरह वह EPFO UAN HIN टाइप करके 7738299899 पर SMS करना होगा।