रेलवे कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट! बोनस के रूप में मिलेगा 78 दिनों का वेतन, कौन-कौन रेल कर्मचारी है पात्र?

हर साल की तरह इस बार भी दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता-आधारित बोनस की मंजूरी दी है।

Advertisement
रेलवे कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट

By Gaurav Kumar:

Diwali Bonus: केंद्रीय कैबिनेट की आज हुई बैठक में हर साल की तरह इस बार भी दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा कैबिनेट की मीटिंग में शिपबिल्डिंग सेक्टर में करीब ₹69,725 करोड़ के रिफॉर्म पैकेज को हरी झंडी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में हुए निर्णयों की जो जानकारी दी है चलिए डिटेल में उसे जानते हैं।

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता-आधारित बोनस (PLB) को मंजरी दे दी, जिससे 10.90 लाख कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार 10,91,146 कर्मचारियों को दिया जाने वाला यह बोनस 78 दिनों के वेतन के बराबर है।

पीएलबी का भुगतान पारंपरिक रूप से हर साल दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहारों से पहले किया जाता है। पिछले साल, सरकार ने 2029 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोनस मंजूर किया था जो 11,72,240 रेलवे कर्मचारियों तक पहुंचा था।

पीएलबी के लिए कौन-कौन से रेलवे कर्मचारी होंगे पात्र?

यह भुगतान विभिन्न श्रेणियों के नॉन-गजेटेड रेलवे कर्मचारियों को किया जाएगा, जिनमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप 'C' कर्मचारी शामिल हैं।

शिपबिल्डिंग में 69,725 करोड़ रुपये का रिफॉर्म

कैबिनेट ने ₹69,725 करोड़ के शिपबिल्डिंग रिफॉर्म को मंजूरी दी, जिसमें जहाज निर्माण, समुद्री फंडिंग और घरेलू क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

रेलवे डबलिंग प्रोजेक्ट

सरकार ने बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया के बीच 104 किमी रेलवे डबलिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। ₹2,192 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना बिहार के चार जिलों को कवर करेगी और राजगीर, नालंदा, पावापुरी जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी देगी। इससे 1,434 गांवों और करीब 13.46 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

4 लेन सड़क निर्माण

सरकार ने बिहार में NH-139W (साहेबगंज-अरेराज-बेतिया) खंड पर 78.942 किमी लंबी 4-लेन सड़क के निर्माण को मंजूरी दी है। ₹3,822.31 करोड़ की लागत वाला यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट पटना और बेतिया के बीच संपर्क को सशक्त बनाएगा। इससे उत्तर बिहार के आठ जिलों और भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में यातायात और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

Read more!
Advertisement