बिहार में अब हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी पेंशन, 97.84 लाख लोगों को मिलेंगे 1,100 रुपये

बिहार में 97.84 लाख लोगों के खातों में पेंशन की बड़ी रकम भेजी गई है। अब सवाल है कि हर महीने 1,100 रुपये किस तारीख को मिलेंगे और किन लोगों को इसका फायदा होगा? पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement

In Short

  • बिहार में 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि भेजी गई है।
  • सरकार ने DBT के जरिए कुल 1,423.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।
  • अब पात्र लोगों को हर महीने की 10 तारीख को 1,100 रुपये पेंशन मिलेगी।

By Gaurav Kumar:

Bihar Pension Scheme: बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े लाखों लोगों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि भेजी।

इस बार कुल 1,423.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। सरकार का कहना है कि पेंशन की रकम सीधे बैंक खाते में पहुंचने से लाभार्थियों को भुगतान के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

97.84 लाख लोगों को मिला योजना का लाभ

राज्य सरकार के मुताबिक इस फेज में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में पैसा भेजा गया है। इन सभी लोगों को पेंशन की राशि DBT के जरिए दी गई है। इस व्यवस्था के तहत सरकार से मिलने वाला पैसा बिना किसी बीच की प्रक्रिया के सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: PF निकालने से पहले कर लें ये काम, EPFO 3.0 आने के बाद भी गलत KYC से अटक सकता है पैसा

योजना का फायदा पाने वाले लोगों के लिए यह राशि रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने में मदद करती है। सरकार ने साफ किया है कि पात्र लाभार्थियों को अब हर महीने नियमित रूप से पेंशन दी जाएगी।

अब हर महीने मिलेंगे 1,100 रुपये

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को अब 1,100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। यह रकम सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। सरकार ने पेंशन भुगतान के लिए हर महीने की एक तय तारीख भी निर्धारित कर दी है।

इसके बाद लाभार्थियों को पेंशन आने की तारीख को लेकर इंतजार या असमंजस नहीं रहेगा। तय समय पर राशि मिलने से वे अपने खर्चों की योजना आसानी से बना सकेंगे।

हर महीने की 10 तारीख को आएगी पेंशन

सरकार ने कहा है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान अब हर महीने की 10 तारीख को किया जाएगा। यानी योजना के लिए पात्र सभी लोगों के बैंक खातों में महीने की 10 तारीख को 1,100 रुपये की रकम भेजी जाएगी।

इस प्रक्रिया को पूरी तरह DBT के जरिए चलाया जाएगा। इससे भुगतान सीधे और आसान तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचेगा।

किन लोगों को मिलता है पेंशन का लाभ

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों विधवा महिलाओं दिव्यांगजनों और दूसरी पात्र श्रेणियों के लोगों को हर महीने आर्थिक मदद दी जाती है। यह योजना बिहार सरकार की प्रमुख सामाजिक कल्याण योजनाओं में शामिल है।

सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए जरूरतमंद लोगों को नियमित आर्थिक सहारा देना है। अब तय तारीख पर 1,100 रुपये की मासिक पेंशन मिलने से करीब 97.84 लाख लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा।

Read more!
Advertisement