Bank holiday for Mahashivratri 2025: इन शहरों के बैंक रहेंगे बंद, लिस्ट में आपका राज्य तो नहीं

Bank Holiday: बुधवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) के मौके पर देश के कई राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि 26 फरवरी 202 को किन राज्यों के बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement
Bank Holiday in March 2025
Bank Holiday in March 2025

By Priyanka Kumari:

Bank holiday for Mahashivratri 2025: 26 फरवरी 2025 (बुधवार) को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) के मौके पर कई राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। हिंदुओं में महाशिवरात्रि की काफी मान्यता है।  माना जाता है कि इस दिन देव शिव और देवी पार्वती की शादी हुई थी। इस मौके पर शिव मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। महाशिवरात्रि के दिन कई बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी कल किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो आपको एक बार जरूर देख लेना चाहिए कि कहीं आपके बैंक की छुट्टी तो नहीं है।  

इन राज्यों के बैंक रहेंगे बंद 

RBI Bank Holiday List के अनुसार महाशिवरात्रि के मौके पर उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, मिजोरम, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तराखंड आदि राज्यों के बैंक बंद रहेंगे।

फरवरी में कब-कब बंद रहेगा बैंक  (Bank Holiday In February 2025)

फरवरी में कल के आगे सिर्फ एक दिन बैंक हॉलिडे रहेगा। सेंट्रल बैंक के वेबसाइट के अनुसार 28 फरवरी 2025 को गंगटोक के बैंद Losar के मौके पर बंद रहेगा। 28 फरवरी के अलावा किसी दूसरे दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे।  

मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक (Bank Holiday In March 2025)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के अनुसार मार्च महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि हर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी रहती है। मार्च में होली (Holi 2025) के मौके पर देश के कई शहरों के बैंक बंद रहेंगें। मार्च के बैंक हॉलिडे लिस्ट आरबीआई की वेबसाइट से चेक किया जा सकता है। 

चालू रहेगी ये सर्विस 

बैंक बंद होने के बाद भी बैंक की कई सर्विस सुचारू रूप से चालू रहती है। बैंक हॉलिडे वाले दिन कस्टमर नेट बैंकिंग (Net Banking) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा एटीएम (ATM) सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Read more!
Advertisement