जीवन बीमा के साथ शानदार रिटर्न, इस पॉलिसी के कितने फायदे?

ULIP यानि यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान। ये एक ऐसा प्लान है जिसमें लाइफ इंश्योरेंस कवर तो मिलता ही है, साथ में वेल्थ क्रिएशन यानि की फाइनेंशियल गोल्स को पूरा करने में मदद भी मिलती है और आसान भाषा में समझें तो ULIP के लिए जो आप प्रीमियम चुकाएंगे उसका एक हिस्सा बीमा कवरेज के लिए इस्तेमाल होगा और दूसरा हिस्सा मार्केट से जुड़े फंड स्कीम जैसे इक्विटी फंड, बैलेंस्ड फंड और फिक्स्ड इनकम फंड में निवेश किया जाता है। पॉलिसी होल्डर अपने जोखिम लेने की क्षमता के मुताबिक कैटगराइज कर सकता है।

Advertisement
thumb
thumb

जीवन बीमा के साथ शानदार रिटर्न, इस पॉलिसी के कितने फायदे?

आज हम आपको एक ऐसे में लाइफ इंश्योरेंस प्लान के बारे में बताएंगे जो एक तीर से तीन निशाने लगाने में सक्षम है। हम बात कर रहे हैं ULIP की। क्या है ULIP? क्या इंश्योरेंस और रिटर्न का कॉम्बिनेशन आपके लिए होगा फायदेमंद? चलिए जानते हैं।

ULIP यानि यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान। ये एक ऐसा प्लान है जिसमें लाइफ इंश्योरेंस कवर तो मिलता ही है, साथ में वेल्थ क्रिएशन यानि की फाइनेंशियल गोल्स को पूरा करने में मदद भी मिलती है और आसान भाषा में समझें तो ULIP के लिए जो आप प्रीमियम चुकाएंगे उसका एक हिस्सा बीमा कवरेज के लिए इस्तेमाल होगा और दूसरा हिस्सा मार्केट से जुड़े फंड स्कीम जैसे इक्विटी फंड, बैलेंस्ड फंड और फिक्स्ड इनकम फंड में निवेश किया जाता है। पॉलिसी होल्डर अपने जोखिम लेने की क्षमता के मुताबिक कैटगराइज कर सकता है।

तो चलिए विस्तार से समझते हैं यूलिप प्लान के फायदों के बारे में

1) ULIP एक जीवन बीमा प्लान है, जिसमें सीधे तौर पर डेथ बेनिफिट्स शामिल हैं। इसका मतलब हुआ कि अगर पॉलिसी के दौरान पॉलिसी होल्‍डर की किसी वजह से मौत हो जाती है तो नॉमिनी को इंश्योरेंस की एकमुश्‍त रकम के साथ मार्केट से मिला रिटर्न भी मिल जाता है।

2) यूलिप के जरिए रेगुलर इक्विटी फंड और डेट फंड दोनों में निवेश करने का विकल्प मिलता है। ये पॉलिसी इस तरह डिजाइन की गई है कि बाजार के उतार-चढ़ाव और जोखिम से मुकाबला करने में सक्षम होती है। यूलिप के लंबी अवधि वाले निवेश जो 10 साल या उससे ज्यादा समय का होता है उस पर पॉजिटीव रिटर्न मितला है.

3) यूलिप जैसी लंबी समय वाले प्लान पर कंपाउंडिंग बेनिफिट भी मिलता है। कंपाउंडिंग का मतलब होता है, ब्याज पर मिलने वाला ब्याज।

4) ULIP में 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। 5 साल बाद विड्रॉल पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

5) वहीं पॉलिसी मैच्योरिटी की बात करें तो ये रकम पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है, और तो और पॉलिसी के प्रीमियम चुकाने पर सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक टैक्स डिडक्शन मिलती है, जो आप इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत क्लेम कर सकते हैं।

6) इस पॉलिसी की एक और खासियत है। पारदर्शिता यानि की ट्रांसपेरेंसी यूलिप प्लान, एक पारदर्शी निवेश योजना है। ये विकल्प चुनते समय, पॉलिसी होल्डर को पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन से लेकर फंड मैनेजमेंट चार्ज और कितने रिटर्न दर की उम्मीद की जा सकती है, इसकी जानकारी दे देता है।
 

Read more!
Advertisement