टाटा AIA ने लॉन्च किया Momentum 50 Index Fund, इंवेस्टमेंट के साथ-साथ इंश्योरेंस का भी होगा फायदा | Details
यह फंड निवेशकों को शेयर बाजार में बढ़त (इक्विटी ग्रोथ) और बीमा सुरक्षा- दोनों फायदे एक साथ देगा। यह फंड BSE 500 Momentum 50 Customised Index को फॉलो करता है, जो BSE 500 में से 50 सबसे तेजी से बढ़ने वाले और अच्छा प्रदर्शन करने वाले शेयर चुनता है।

Tata Mutual Fund NFO: भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का फायदा उठाने के लिए टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस (Tata AIA) ने Tata AIA Momentum 50 Index Fund को आज लॉन्च किया है। यह फंड निवेशकों को शेयर बाजार में बढ़त (इक्विटी ग्रोथ) और बीमा सुरक्षा- दोनों फायदे एक साथ देगा।
NFO Dates
इसका न्यू फंड ऑफर (NFO) आज यानी 18 अगस्त 2025 से खुल चुका है जिसे निवेशक 25 अगस्त 2025 तक सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Tata AIA Life Momentum 50 Index Fund के बारे में
टाटा एआईए लाइफ मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड (Tata AIA Life Momentum 50 Index Fund) उन निवेशकों के लिए बनाया गया है जो लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं। यह फंड BSE 500 Momentum 50 Customised Index को फॉलो करता है, जो BSE 500 में से 50 सबसे तेजी से बढ़ने वाले और अच्छा प्रदर्शन करने वाले शेयर चुनता है। फंड का मकसद इस इंडेक्स की तरह ही प्रदर्शन करना है, ताकि निवेशकों को ऐसे कंपनियों की लगातार बढ़त का फायदा मिल सके जो अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
फंड की प्रमुख खासियतें
कंपनी ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि:
- भारत के उज्ज्वल भविष्य में निवेश: भारतीय कंपनियों की तेज ग्रोथ और वैल्यू क्रिएशन में हिस्सेदारी।
- मोमेंटम-ड्रिवन रणनीति: BSE 500 Momentum 50 Customised Index से चुने गए टॉप 50 स्टॉक्स में निवेश।
- लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन: सेक्टर-वाइज विविधता के साथ लगातार बेहतर रिटर्न की संभावना।
- बीमा का लाभ: निवेशकों को जीवन बीमा कवर भी मिलेगा, जिससे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस के CIO हर्षद पाटिल ने कहा कि भारत की इक्विटी मार्केट्स मजबूत आर्थिक आधार और नीतिगत सुधारों से रोमांचक दौर में प्रवेश कर रही हैं। Tata AIA Momentum 50 Index Fund अनुशासित और नियम-आधारित दृष्टिकोण से उन कंपनियों में निवेश करेगा जो ग्रोथ की राह पर हैं।
मोमेंटम इन्वेस्टिंग क्या है?
यह स्ट्रैटजी इस सोच पर बनी है कि जो शेयर हाल ही में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं, वे आगे भी अच्छा करेंगे। इसमें निवेशक ऐसे मजबूत शेयर खरीदते हैं, जो तेजी में हों, और जब उस तेजी का रुख बदलने लगे, तो समय रहते उन्हें बेच देते हैं।
यह फंड टाटा AIA के समाधानों जैसे Smart Fortune Plus, Sampoorna Raksha Flex, Smart SIP, Capital Guarantee Solution और ISIP में उपलब्ध होगा।