HSBC Mutual Fund ने लॉन्च किया RedHex Hybrid Long-Short Fund, जानिए NFO से जुड़ी सभी डिटेल
फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम रेगुलर इनकम और कैपिटल अप्रिसिएशन दोनों पर फोकस करेगी। इसके लिए निवेश डेट सिक्योरिटीज, इक्विटी आर्बिट्राज अवसरों, REITs और InvITs जैसे एसेट क्लास में किया जाएगा।

NFO Alert: HSBC Mutual Fund ने नए Specialised Investment Fund (SIF) फ्रेमवर्क के तहत अपना पहला फंड RedHex Hybrid Long-Short Fund लॉन्च किया है। इस न्यू फंड ऑफर (NFO) की शुरुआत 2 जून से हुई है और यह 16 जून तक खुला रहेगा।
फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम रेगुलर इनकम और कैपिटल अप्रिसिएशन दोनों पर फोकस करेगी। इसके लिए निवेश डेट सिक्योरिटीज, इक्विटी आर्बिट्राज अवसरों, REITs और InvITs जैसे एसेट क्लास में किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह रणनीति अलग-अलग मार्केट साइकिल में कम उतार-चढ़ाव के साथ बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न देने की कोशिश करेगी।
क्या है SIF फ्रेमवर्क?
Specialised Investment Fund यानी SIF को पारंपरिक म्यूचुअल फंड और Portfolio Management Services (PMS) और Alternative Investment Funds (AIFs) जैसे एडवांस निवेश विकल्पों के बीच की कड़ी माना जा रहा है। इस कैटेगरी में फंड मैनेजरों को सामान्य म्यूचुअल फंड की तुलना में ज्यादा लचीलापन मिलता है, लेकिन यह अब भी म्यूचुअल फंड रेगुलेटरी ढांचे के भीतर काम करता है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: SIF में निवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें! एक्सपर्ट ने बताया किन निवेशक के लिए नहीं है यह ऑप्शन
HSBC Mutual Fund के अनुसार, RedHex Hybrid Long-Short Fund एक डाइवर्सिफाइड एलोकेशन मॉडल पर काम करेगा। इसमें नियमित आय पैदा करने के साथ-साथ अलग-अलग बाजार अवसरों से पूंजी वृद्धि हासिल करने की रणनीति अपनाई जाएगी।
निवेश और रिडेम्प्शन की क्या व्यवस्था?
यह फंड का बेंचमार्क NIFTY 50 Hybrid Composite Debt 50:50 Index है। इसे इंटरवल इन्वेस्टमेंट फंड के तौर पर तैयार किया गया है, जहां निवेशक किसी भी कारोबारी दिन निवेश कर सकते हैं, जबकि निकासी के लिए हर हफ्ते रिडेम्प्शन विंडो उपलब्ध होगी।
फंड में न्यूनतम निवेश राशि 10 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, मान्यता प्राप्त यानी accredited investors के लिए यह सीमा 1 लाख रुपये है।
तेजी से बढ़ रहा SIF बाजार
SIF सेगमेंट में हाल के महीनों में तेज विस्तार देखने को मिला है। अप्रैल में इस कैटेगरी ने 10,000 करोड़ रुपये AUM का आंकड़ा पार करने के बाद 50,000 निवेश खातों का स्तर भी छू लिया।
फिलहाल ICICI Prudential Mutual Fund का iSIF निवेशक फोलियो के मामले में आगे है, जबकि Edelweiss Mutual Fund का Altiva SIF सबसे ज्यादा AUM संभाल रहा है। SBI Mutual Fund का Magnum SIF भी प्रमुख प्लेयर्स में शामिल है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: क्या 10 साल की SIP आपको सच में बना देगी अमीर? निवेश करने से पहले जान लें ये सच्चाई
अब HSBC Mutual Fund की एंट्री के साथ इस सेगमेंट में कंपीटिशन और तेज होने की उम्मीद है। HDFC MF, Kotak MF, UTI MF, Axis MF, Nippon India MF और DSP MF जैसी कंपनियां भी अपने स्पेशल इंवेस्टमेंट प्रोडक्ट पर काम कर रही हैं।