जुलाई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में रिकॉर्ड ₹42,702 करोड़ का इनफ्लो! 81% की छलांग

11 सब-कैटेगरी में से सेक्टरल और थीमैटिक फंड फिर से सबसे आगे रहे जिन्होंने ₹9,426 करोड़ जुटाए। यह जून के ₹475 करोड़ से 1,882% की रिकॉर्ड वृद्धि है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Equity MF inflow July Data: जुलाई 2025 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 81% उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर ₹42,702 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि जून में यह ₹23,587 करोड़ था। जुलाई 2024 में इनफ्लो ₹37,113 करोड़ रहा था।

11 सब-कैटेगरी में से सेक्टरल और थीमैटिक फंड फिर से सबसे आगे रहे जिन्होंने ₹9,426 करोड़ जुटाए। यह जून के ₹475 करोड़ से 1,882% की रिकॉर्ड वृद्धि है। इसके बाद फ्लेक्सी-कैप फंड ₹7,654 करोड़ के इनफ्लो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। डिविडेंड यील्ड फंड 112% की वृद्धि के बावजूद ₹96.65 करोड़ के इनफ्लो के साथ सबसे नीचे रहा।

स्मॉल-कैप में ₹6,484 करोड़ और मिड-कैप फंड में ₹5,182 करोड़ आए, जो मंथली आधार पर 61% और 38% की वृद्धि है। 11 श्रेणियों में से केवल ELSS फंड ने ₹368 करोड़ का आउटफ्लो दर्ज किया।

डेब्ट फंड में वापसी

दो महीने की गिरावट के बाद जुलाई में डेब्ट म्यूचुअल फंड में ₹1.06 लाख करोड़ का नेट इनफ्लो आया, जबकि मई ₹15,908 करोड़ और जून में ₹1,711 करोड़ का आउटफ्लो हुआ था। मनी मार्केट फंड ₹44,573 करोड़ के साथ सबसे आगे रहे, इसके बाद लिक्विड फंड ₹39,354 करोड़ पर रहे। बैंकिंग और PSU फंड से सबसे अधिक ₹661 करोड़ का आउटफ्लो हुआ।

हाइब्रिड और पैसिव फंड

हाइब्रिड फंड में जुलाई में 10% की गिरावट के साथ ₹20,879 करोड़ आए। आर्बिट्राज फंड ₹7,295 करोड़ के साथ टॉप पर रहे, जबकि मल्टी-एसेट अलोकेशन फंड ₹6,197 करोड़ पर दूसरे स्थान पर रहे। पैसिव फंड (ETFs और इंडेक्स फंड) में इनफ्लो 107% उछलकर ₹8,259 करोड़ पर पहुंचा, जिसमें अन्य ETFs ₹4,476 करोड़ और इंडेक्स फंड ₹2,329 करोड़ पर रहे।

AUM और नई लॉन्चिंग

एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1% बढ़कर ₹75.10 लाख करोड़ पर पहुंचा, जो साल-दर-साल 16% की वृद्धि है। जुलाई में करीब 30 ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड लॉन्च हुए, जिन्होंने कुल ₹30,416 करोड़ जुटाए। इनमें से पांच डेब्ट फंड ने ₹18,948 करोड़ और करीब 10 इक्विटी फंड ने ₹8,997 करोड़ इकट्ठा किए।

Read more!
Advertisement