Advertisement

सच में 52 डिग्री पहुंच गया था Delhi का Temperature?

भीषण गर्मी से देश के कई हिस्से भट्टी की तरह तप रहे हैं। राजधानी दिल्ली में गर्मी के रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। एक बार पारा जो चालीस के पार गया लगातार चढ़ता ही गया और 49 के पार तक पहुंच गया। लेकिन इस बीच अधिकतम तापमान 52 डिग्री के पार जाने की खबर ने सबको झकझोर दिया। बुधवार को जब अधिकतम तापमान 52 दशमवल तीन डिग्री दर्ज किए जाने की बात सामने आई तो लोग सन्न रह गए.. किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि देश की राजधानी इतनी तपेगी की तापमान 52 दशमलव तीन डिग्री तक पहुंच जाएगा।
 

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement