8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग जारी, Mumbai में RBI Governor, Akshay Kumar, Anil Ambani सहित कई दिग्गजो ने डाला वोट, भाजपा का आरोप- TMC ने बांटे रुपए

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना की बैरकपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने TMC कैंडिडेट पार्थ भौमिक पर आरोप लगाया कि रविवार रात उन्होंने लोगों को पैसे बांटे थे। अर्जुन सिंह ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना चाहते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।

Advertisement
2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है
2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है

By BT बाज़ार डेस्क:

2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल समेत 9 केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं। रायबरेली से राहुल गांधी भी चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा ने 32, शिवसेना ने 7, TMC ने 4 सीटें जीती थीं। कांग्रेस केवल यूपी की रायबरेली सीट जीत पाई थी। अन्य को 5 सीटें मिली थीं। मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, फरहान अख्तर, के अलावा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने वोटिंग की। इसके अलावा, BSP सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला। 543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी। 

सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य बोलीं- मतदाता भाजपा सरकार का अंत करेगी

लालू यादव की बेटी और सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने कहा- आज लोकतंत्र का महापर्व है और सभी मतदाता अपने मत के अधिकार का प्रयोग करें। इस बार जनता बेरोजगारी, महंगाई की जो मार झेल रही है, मुझे पूरा विश्वास है कि आज जनता सबका अंत करने जा रही है। बिहार की जनता, सारण की जनता की जीत होने वाली है। 

Also Read: आज शेयर बाजार रहेगा बंद रहेगा, मुंबई में लोकसभा चुनाव के वोटिंग के चलते छुट्‌टी

पूजा करने के बाद वोट डालने निकले उज्जवल निकम 

मुंबई उत्तर मध्य से भाजपा उम्मीदवार उज्जवल निकम ने कहा- पहले मैं मंदिर जाऊंगा और फिर उसके बाद मैं मतदान करूंगा। लोकशाही में मतदान करना एक उत्सव है और मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी अपना हक जरूर पूरा करेंगे।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने वोट डाला, कहा- इस बार बदलाव होगा 

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में वोट डाला। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा- मुझे लग रहा है कि इस बार सत्ता में बदलाव होगा। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। मैं सभी राजनीतिक दलों से विकास और लोगों के कल्याण के मुद्दों को प्राथमिकता देने का अनुरोध करती हूं।भाजपा हो या कांग्रेस सभी पार्टियां कहती हैं कि हम सरकार बना रहे हैं, लेकिन नतीजे आने पर सब कुछ साफ हो जाएगा।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई में वोट डाला

अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा- मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित रहे, मजबूत रहे और इसी को दिमाग में रखकर मैंने मतदान किया है। मुझे लगता है कि इस बार ज्यादा लोग मतदान करेंगे।

पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से BJP उम्मीदवार का आरोप- TMC ने पैसे बांटे 

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना की बैरकपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने TMC कैंडिडेट पार्थ भौमिक पर आरोप लगाया कि रविवार रात उन्होंने लोगों को पैसे बांटे थे। अर्जुन सिंह ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना चाहते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।

Read more!
Advertisement