राहुल गांधी ने अनंत अंबानी की शादी पर ये क्या कह दिया?
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी का जिक्र किया। इतना ही नहीं बल्कि राहुल गांधी ने अंबानी की शादी में करोड़ों खर्च किए जाने पर भी सवाल उठाए।

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा सिर्फ भारत या एशिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हुई। खबरों या मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी पर 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए। अब कांग्रेस लीडर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा की चुनावी जनसभा में इस पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
राहुल ने क्या कहा?
बहादुरगढ़ की रैली में राहुल गांधी ने लोगों से सवाल पूछा कि क्या आपने अंबानी की शादी देखी है? अंबानी ने शादी पर करोड़ों खर्च किए हैं। यह किसका पैसा है? यह आपका पैसा है? आप अपने बच्चों की शादी के लिए बैंक से कर्ज लेते हैं लेकिन सरकार ने ऐसा स्ट्रक्चर तैयार किया जिसके तहत सिर्फ 25 लोग शादियों पर करोड़ों खर्च कर सकते हैं, लेकिन एक किसान कर्ज में डूबकर ही अपने बच्चों की शादी कर सकता है? यह संविधान पर हमला नहीं है तो क्या है?
'हम इनको नचवाएंगे'
इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कई और बड़ी बातें कहीं है। उन्होंने आगे कहा है कि ये मैं बदलना चाहता हूं। आपके जेब से 24 घंटा पैसा छानी जा रहा है। जितनी जीएसटी मुकेश अंबानी देते हैं। उतना ही किसान भी देता है , अगर वही समान खरीदे। जब मिठाई खरीदते हो तो उतनी ही जीएसटी अंबानी अडानी देते हैं। जितना पैसा मोदी अडानी अंबानी को दे रहे हैं। उतना ही पैसा हम गरीब किसानों, माताओं , बहनो को देंगे। जब हमारी सरकार आएगी हम इनको नचवाएंगे। वो दिन आएगा जब हिंदुस्तान की सरकार गरीबों की होगी। जितना पैसा अरबपतियों का माफ किया है। उतनी ही पैसा किसानों-गरीबो का किया जाएगा।