Poonam Pandey Death: फेमस एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई मौत

पूनम ने सैम बॉम्बे से शादी कर भी खूब सुर्खी बटोरी थी। यह शादी सभी के लिए एक सरप्राइज की तरह थी। हालांकि, उनकी शादी टिक नहीं पाई थी। उन्होंने 2020 में अपनी शादी के तुरंत बाद अपने पति सैम बॉम्बे पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

Advertisement
विवादों में रहने वाली Poonam Pandey की मौत की खबर आ रही हैं
विवादों में रहने वाली Poonam Pandey की मौत की खबर आ रही हैं

By BT बाज़ार डेस्क:

विवादों में रहने वाली Poonam Pandey की मौत की खबर आ रही हैं। पूनम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की मौत की खबर शेयर की गई है। वहीं पूनम की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पूनम पांडे महज 32 साल की थीं। 

 इंस्टाग्राम पर मौत की खबर की गई है शेयर

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, “यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। उनके कॉन्टेक्ट में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला। दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे।” 

Also Read: Oscar 2024: कब और कहां देख सकते हैं Oscar के लाइव Nomination? यहां जानें पूरी जानकारी, इन फिल्मों का रहेगा दबदबा

पूनम पांडे कौन थी?

पूनम पांडे एक बेहद फेमस मॉडल थीं। उनकी लोकप्रियता तब आसमान छू गई जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो मैसेज में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी। अपने इस दावे के साथ, वह पहली बार विवादों में आई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो पूनम पांडे को आखिरी बार  कंगना रनौत के रियलिटी शो में देखा गया था। 

नम की सैम बॉ्म्बे संग शादी विवादों में रही थी

पूनम ने सैम बॉम्बे से शादी कर भी खूब सुर्खी बटोरी थी। यह शादी सभी के लिए एक सरप्राइज की तरह थी। हालांकि, उनकी शादी टिक नहीं पाई थी। उन्होंने 2020 में अपनी शादी के तुरंत बाद अपने पति सैम बॉम्बे पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था

Read more!
Advertisement