PM Modi बोले PM Surya Ghar Yojana के तहत मिलेंगे 75,000 रूपए, योजना लाएगी रिवॉल्यूशन !
बजट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'विकसित भारत के लिए बजट इन्क्लूसिव ग्रोथ यानी समावेशी विकास सुनिश्चित करता है। इसके अलावा ये बजट समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाता है और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करता है।'

भारत में हमने Green Job Sector के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। हम ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसे सेक्टर्स को आगे बढ़ा रहे हैं। PM Surya Ghar Yojana बहुत बड़ी योजना है। सरकार एक-एक घर को 75,000 रुपए देने वाली है। ये अपने आप में बहुत बड़ा रिवोल्यूशन होने वाला है। PM Modi ने आज यानी 30 जुलाई को दिल्ली के विज्ञान भवन में 'Journey Towards Developed Bharat' के उद्घाटन सत्र में ये बात कही। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री यानी CII ने इसका आयोजन किया है। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य विकास के लिए सरकार के विजन और इस प्रयास में इंडस्ट्री के रोल की रूपरेखा तय करना है।
PM मोदी के भाषण से बड़ी बातें
1. पिछली सरकार से 3 गुना बढ़ा बजट: पिछली सरकार का जो आखिरी बजट आया था वो 16 लाख करोड़ रुपए का था। आज हमारी सरकार में ये बजट 3 गुना बढ़कर 48 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। पहले की सरकार की तुलना में रेलवे का बजट 8 गुना बढ़ाया है, हाइवे का बजट 8 गुना, एग्रीकल्चर का बजट 4 गुना से ज्यादा और डिफेंस का बजट दोगुना से ज्यादा बढ़ाया है।
2. MSME को टैक्स में राहत दी: 2014 में 1 करोड़ रुपए कमाने वाली MSME को प्रिजम्पटिव टैक्स देना होता था। हमने इस सीमा को 1 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया। 2014 में 50 करोड़ तक कमाने वाली MSME को 30% टैक्स देना होता था। आज ये रेट 22% है। 2014 में कंपनियां 30% कॉर्पोरेट टैक्स देती थी। आज 400 करोड़ तक आय वाली कंपनियों के लिए रेट 25% है।
3. हमने गुड गवर्नेंस पर भी ध्यान दिया: बात सिर्फ बजट एलोकेशन बढ़ाने या टैक्स घटाने की नहीं है गुड गवर्नेंस की भी है। 2014 से पहले बड़ी-बड़ी घोषणाएं इसलिए की जाती थी कि दिखाई जा सके कि इकोनॉमी अच्छी है, लेकिन ये घोषणाएं जमीन पर नहीं उतर पाती थी। इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट भी पूरा खर्च नहीं कर पाते थे। हमने 10 सालों में इस स्थिति को बदला है। हमारी सरकार जिस स्पीड और स्केल से इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रही है आप सब उसके गवाह है ये अभूतपूर्व है।
4. कोरोना काल में भी हम पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल बने: ग्लोबल अनिश्चितता के समय में भी भारत के फॉरेन एक्सचेंज में अच्छी खासी ग्रोथ हुई है। भारत हाई ग्रोथ और लो इन्फ्लेशन वाला इकलौता देश है। महामारी के बावजूद भारत का फिस्कल प्रूडेंस पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल है। ग्लोबल ग्रोथ में भारत का शेयर 16% हो गया है। भारत ने ये ग्रोथ तब हासिल कर दिखाई है जब 10 साल में इकोनॉमी को झटका देने वाले अनेक संकट आए। हमारे कार्यकाल में ये मुसीबत रही। 100 साल का सबसे बड़ा पैंडेमिक, युद्ध की स्थिति, भारत में बड़ी-बड़ी आपदाएं आईं। हमनें हर संकट का मुकाबला किया। अगर ये संकट नहीं आते तो भारत आज जहां पहुंचा है इससे भी कई आगे होता। ये मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं।
5. 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: आज देश विकसित भारत के संकल्प को लेकर चल रहा है। बीते दस साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। हम देश के नागरिकों की ईज ऑफ लिविंग पर फोकस कर रहे हैं। क्वालिटी ऑफ लाइफ पर फोकस कर रहे हैं।
Also Read: Insider Trading पर SEBI नए नियम लाने की तैयारी में!
6. स्किल डेवलपमेंट और एम्प्लॉयमेंट पर फोकस: इंडस्ट्री 4.0 को ध्यान में रखते हुए हमने स्किल डेवलपमेंट और एम्प्लॉयमेंट पर फोकस किया है। आज देश के युवाओं में मिजाज बना है कि अपने दम पर कुछ करके दिखाना है। इसमें मुद्रा योजना हो, स्टार्टअप इंडिया अभियान हो, स्टैंडअप इंडिया हो युवाओं की मदद कर रही है।
7. 8 करोड़ से ज्यादा ने लिया मुद्रा योजना का फायदा: मुद्रा योजना की मदद से 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पहली बार कोई बिजनेस शुरू किया है। देश में आज करीब 1.40 लाख स्टार्टअप है और इसमें लाखों युवा काम कर रहे हैं।
8. पीएम पैकेज से 4 करोड़ से ज्यादा युवाओं को फायदा: इस बजट में भी जिस 2 लाख करोड़ रुपए के पीएम पैकेज की घोषणा हुई है उसकी चारों तरफ तारीफ हो रही है। इस फायदा 4 करोड़ से ज्यादा युवाओं को मिलेगा। इसका विजन साफ है। भारत की मैनपावर ग्लोबली कॉम्पिटिटिव हो, भारत का प्रोडक्ट ग्लोबली कॉम्पिटिटिव हो। सिर्फ क्वालिटी नहीं वैल्यू से भी कॉम्पिटिटिव हो।
9. सरकार का इंटेंट और कमिटमेंट एकदम साफ: हम इंटर्नशिप स्कीम भी लेकर आए है। एम्प्लॉयमेंट जनरेशन करने वालों को इंसेटिव मिले इसका भी हमनें ध्यान रखा है। इसलिए सरकार ने EPFO कॉन्ट्रीब्यूशन में इंसेंटिव की घोषणा की है। हमारी सरकार का इंटेंट और कमिटमेंट एकदम साफ है।
10. हमने FDI नियमों को सरल किया: 10 साल में भारत का मैन्युफैक्चिंग कैसे ट्रांसफॉर्म हुआ है। हमने मेक इन इंडिया जैसा अभियान शुरू किया, FDI नियमों को सरल किया, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाए, 14 सेक्टर के लिए PLI स्कीम लॉन्च की।
11. 100 शहरों में बनेंगे इन्वेस्टमेंट रेडी प्लग एंड प्ले इंडिसट्रियल पार्क: इस बजट में देश के 100 बड़े शहरों के पास इन्वेस्टमेंट रेडी प्लग एंड प्ले इंडिसट्रियल पार्क बनाने की घोषणा हुई है। ये 100 शहर विकसित भारत के नए ग्रोथ हब बनेंगे। हमारी बहुत बड़ा फोकस MSME'S पर भी है। इससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। इस बजट में भी MSME के लिए नई क्रेडिट गारंटी स्कीम लॉन्च की गई है।
Also Read: Ceigall India के IPO में 1 अगस्त से निवेश का मौका, 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
12. किसानों को मिलेगा भू आधार कार्ड: बजट में न्यूक्लियर पावर जनरेशन के लिए एलोकेशन बढ़ाया गया है। कृषि में भी डिजिटल पब्लिक इंफ्रा बनाने जा रहे हैं। किसानों को जमीनों के नंबर देने के लिए भू आधार कार्ड देने जा रहे हैं। स्पेस इकोनॉमी के लिए 1000 करोड़ रुपए के वेंचर कैपिटल की घोषणा की गई है।
13. भारत दुनिया का टॉप मोबाइल मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर बना: आज जो भी देश सेमिकंडक्टर वैल्यू चेन में अपनी जगह बनाएगा वो भविष्य में अपनी भूमिक में रहेगा। इसलिए हम भारत में इस इंडस्ट्री को आगे बढ़ा रहे हैं। आज मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग रिवॉल्यूशन का दौर है। एक जमाने में भारत मोबाइल फोन इंपोर्टर था आज दुनिया के टॉप मोबाइल मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर में स्थान ले चुका है।
14. पीएम सूर्य घर योजना में मिलेंगे 75,000 रुपए: भारत में हमनें ग्रीन जॉब सेक्टर के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। हम ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसे सेक्टर्स को आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम सूर्य घर योजना बहुत बड़ी योजना है। सरकार एक-एक घर को 75,000 रुपए देने वाली है। ये अपने आप में बहुत बड़ा रिवोल्यूशन होने वाला है।
1000 से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स कॉन्फ्रेंस में शामिल
प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, इंडस्ट्री, सरकार, डिप्लोमेटिक कम्युनिटी और थिंक टैंकों सहित अन्य सेक्टरों से 1000 से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए है। वहीं, कई लोग देश और विदेश के CII सेंटर्स से जुड़े है।बजट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'विकसित भारत के लिए बजट इन्क्लूसिव ग्रोथ यानी समावेशी विकास सुनिश्चित करता है। इसके अलावा ये बजट समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाता है और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करता है।'