Sam Pitroda के 'रंगभेद' पर भड़के PM Modi, कहा- आज मैं गुस्से में हूं
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पता चला कि अमेरिका में शहजादे के एक अंकल रहते हैं, ये शहजादे के अंकल फिलोसॉफर गाइड हैं. जैसे क्रिकेट में थर्ड अंपायर है। उसी तरह ये शहजादे कंफ्यूजन में थर्ड प्लेयर से सलाह लेते हैं। आज शहजादे के इन्हीं फिलोसॉफर अंकल ने बड़ा रहस्य खोला है।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष Sam Pitroda के भारतीयों के रंग-रूप से जुड़े बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है। PM Modi ने कहा कि आज मैं बहुत गुस्से में हूं। शहजादे के एक अंकल ने आज ऐसी गाली दी है, जिसने मुझे गुस्से में भर दिया है। संविधान सिर पर रखने वाले लोग देश की चमड़ी का अपमान कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया लेकिन कांग्रेस ने इसका भरपूर विरोध किया। मैं बहुत सोच रहा था कि द्रौपदी जी जिनकी बहुत अच्छी प्रतिष्ठा है, आदिवासी समाज की बेटी है। उसको हम राष्ट्रपति बना रहे हैं तो कांग्रेस उन्हें हराने के लिए इतनी मेहनत क्यों कर रही है? मुझे समझ नहीं आता था।मैं सोचता था कि शहजादे का दिमाग ऐसा ही है इसलिए विरोध कर रहे हैं लेकिन मुझे आज पता चला कि कांग्रेस पाटी का मुर्मू को हराने के लिए मैदान में क्यों उतरी थी।
Also Read: Kashi में PM Modi के रोड शो की तैयारी शुरू, 14 मई को वाराणसी में कर सकते हैं नामांकन
अमेरिका में शहजादे के एक अंकल रहते हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पता चला कि अमेरिका में शहजादे के एक अंकल रहते हैं, ये शहजादे के अंकल फिलोसॉफर गाइड हैं. जैसे क्रिकेट में थर्ड अंपायर है, उसी तरह ये शहजादे कंफ्यूजन में थर्ड प्लेयर से सलाह लेते हैं. आज शहजादे के इन्हीं फिलोसॉफर अंकल ने बड़ा रहस्य खोला है। उन्होंने कहा है कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, ये सब अफ्रीका के हैं। मतलब मेरे देश के अनेक लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर उन्होंने इतनी बड़ी गाली दे दी। तब जाकर मुझे समय आया कि चमड़ी का रंग देखकर इन्होंने मान लिया था कि द्रौपदी मुर्मू अफ्रीकी हैं और इसलिए उनकी चमड़ी का रंग काला है तो उनको हराना चाहिए। ये सोच आज पहली बार मुझे पहली बार पता चली।
पीएम मोदी ने कहा कि
पीएम मोदी ने कहा कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, क्या ये सब अफ्रीका के हैं? मेरे देश के लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर इन्होंने गाली दी है। अरे चमड़ी का रंग कोई भी हो, हम तो श्रीकृष्ण की पूजा करने वाले लोग हैं। शहजादे आपको जवाब देना होगा। चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देशवासियों का अपमान देश सहन नहीं करेगा और मोदी तो कतई सहन नहीं करेगा।