National Space Day: किस उपलब्धि की वजह से हम मना रहे हैं स्पेस डे

पिछले साल इसी दिन भारत ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हुए आज के दिन को नेशनल Space Day के रूप में मनाया जा रहा है।

Advertisement
National Space Day
National Space Day

By Priti Jaiswal:

पिछले साल इसी दिन भारत ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हुए आज के दिन को नेशनल Space Day के रूप में मनाया जा रहा है। दुनिया को भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में तेजी से हो रही प्रगति का अहसास कराया। आज के दिन को काफी यादगार बनाया जा रहा है। 

Also Read: इस स्मॉल कैप का का शेयर 20% के अपर सर्किट पर, एक महीने में भागा 42%

चंद्रयान-3 मिशन

अंतरिक्ष दिवस को मनाने का उद्देश्य इस महत्वपूर्ण घटना को याद दिलाना और देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अनुसंधान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही, इस दिन को चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के मेहनत और समर्पण का सम्मान करने के लिए भी मनाया जा रहा है।

Also Watch: Scam Alert: क्या आपके पार्सल में ड्रग्स है?

ISRO के वैज्ञानिकों की सराहना

इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें स्कूलों और कॉलेजों में अंतरिक्ष विज्ञान पर ज्यादा ध्यान, विज्ञान प्रदर्शनियों, और छात्रों के लिए कार्यशालाएं भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देश को संबोधित किया और ISRO के वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने इस दिन को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और कहा कि यह दिन हर साल नए भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक रहेगा। अंतरिक्ष दिवस की घोषणा के साथ ही भारत ने वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में अपनी पहचान को और मजबूती दी है, और यह दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान की अद्वितीय यात्रा महत्वपूर्ण मील बन गया है।

Read more!
Advertisement