मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड! ठीक मरने से पहले के मंजर पर पत्नी ने खोल राज

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खबर है कि बुधवार की सुबह 9 बजे मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की छत से कूदकर जान दे दी है।

Advertisement
Malaika Arora, Malaika Arora  father death
Malaika Arora, Malaika Arora father death

By Harsh Verma:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खबर है कि बुधवार की सुबह 9 बजे मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की छत से कूदकर जान दे दी है। 

उनकी मौत की खबर पर दो तरह की बातें चल रही हैं। एक तरफ DCP राज तिलक रोशन ने बताया कि शुरुआती जांच में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने छठी मंजिल से कूदकर जान दी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम हर एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि ये भी खबर है कि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं मलाइका के करीबियों ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा है कि ये हादसा है।

बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। अनिल अरोड़ा मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे। उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। मलाइका को पिता के निधन की खबर मिली, तब वो पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वे मुंबई पहुंच गईं।

इसके साथ ही अनिल अरोड़ा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति कोई बीमारी नहीं थी। अनिल की पत्नी और मलाइका की मां जॉइस ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि अनिल रोज सुबह बालकनी में बैठकर न्यूजपेपर पढ़ते थे। बुधवार यानि 11 सितंबर सुबह जब उन्होंने लिविंग रूम में अनिल की स्लीपर्स देखीं तो वो बालकनी में गईं। वहां उन्हें अनिल कहीं नहीं दिखाई दिए तो उन्होंने झांककर नीचे देखा। वॉचमैन जोर-जोर से मदद के लिए चिल्ला रहा था।

Read more!
Advertisement